प्रियंका गांधी कल मौनी अमावस्या के मौके पर संगम में डुबकी लगायेंगी
By भाषा | Updated: February 10, 2021 22:12 IST2021-02-10T22:12:12+5:302021-02-10T22:12:12+5:30

प्रियंका गांधी कल मौनी अमावस्या के मौके पर संगम में डुबकी लगायेंगी
लखनऊ, 10 फरवरी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मौनी अमावस्या के अवसर पर बृहस्पतिवार को प्रयागराज पहुंचेंगी।
उप्र कांग्रेस के मीडिया प्रभारी ललन कुमार ने बताया कि कांग्रेस नेता प्रियंका मौनी अमावस्या के शुभ अवसर पर संगम जायेंगी और वहां डुबकी लगायेंगी। उन्होंने बताया कि दिल्ली लौटने से पहले वह आनंद भवन भी जायेंगी।
आनंद भवन नेहरू परिवार का पूर्व में निवास स्थान था, अब वह एक संग्राहलय के रूप में बदल चुका है। प्रियंका गांधी बुधवार को सहारनपुर में थीं, जहां उन्होंने किसान सभा को संबोधित किया था।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।