28 फरवरी को पीएम मोदी और अमित शाह के गढ़ में दहाड़ेगा गांधी परिवार, प्रियंका, राहुल और सोनिया होंगे एक मंच पर

By भाषा | Updated: February 26, 2019 02:29 IST2019-02-25T22:18:37+5:302019-02-26T02:29:52+5:30

भाजपा के मजबूत गढ़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य में होने वाली रैली में प्रियंका के भाई और पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी मौजूद रहेंगे। संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी भी इसमें हिस्सा लेंगी । 

Priyanka Gandhi will be in Gujrat can create problem for modi and shah | 28 फरवरी को पीएम मोदी और अमित शाह के गढ़ में दहाड़ेगा गांधी परिवार, प्रियंका, राहुल और सोनिया होंगे एक मंच पर

28 फरवरी को पीएम मोदी और अमित शाह के गढ़ में दहाड़ेगा गांधी परिवार, प्रियंका, राहुल और सोनिया होंगे एक मंच पर

 सक्रिय राजनीति में आने के बाद पूर्वी उत्तरप्रदेश की प्रभारी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 28 फरवरी को गुजरात में एक चुनावी रैली को संबोधित कर सकती हैं। पार्टी के एक नेता ने सोमवार को इस बारे में बताया। 

उन्होंने बताया कि 28 फरवरी को यहां कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की भी बैठक होगी ।

भाजपा के मजबूत गढ़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य में होने वाली रैली में प्रियंका के भाई और पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी मौजूद रहेंगे। संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी भी इसमें हिस्सा लेंगी । 

लोकसभा चुनाव के पहले अदालाज में संकल्प रैली से राज्य में कांग्रेस नेताओं का मनोबल बढ़ेगा, जहां तकरीबन तीन दशक से पार्टी सत्ता से बाहर है । 

28 फरवरी को सीडब्ल्यूसी की बैठक होगी। सीडब्ल्यूसी कांग्रेस की निर्णय लेने वाली शीर्ष इकाई है। उसी दिन पार्टी की रैली भी होगी । 

Web Title: Priyanka Gandhi will be in Gujrat can create problem for modi and shah

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे