मेरठ में प्रियंका गांधी वाद्रा की रैली 30 नवंबर को

By भाषा | Updated: November 12, 2021 19:59 IST2021-11-12T19:59:07+5:302021-11-12T19:59:07+5:30

Priyanka Gandhi Vadra's rally in Meerut on 30 November | मेरठ में प्रियंका गांधी वाद्रा की रैली 30 नवंबर को

मेरठ में प्रियंका गांधी वाद्रा की रैली 30 नवंबर को

मेरठ, 12 नवम्बर कांग्रेस महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा मेरठ में 30 नवंबर को कांग्रेस की परिवर्तन रैली को संबोधित करेंगी। यह जानकारी कांग्रेस के एक नेता ने दी।

इसकी तैयारियों को लेकर शुक्रवार को जिला एवं शहर कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस सदस्यों की बैठक हुई।

बैठक में प्रदेश सचिव अजीत सिंह दोला ने कहा कि 30 नवम्बर को प्रियंका गांधी वाद्रा मेरठ में रैली को संबोधित करेंगी।

उन्होंने बताया कि इससे पहले 14 नवम्बर को प्रियंका गांधी वाद्रा कार्यकर्ताओ के साथ संवाद कार्यक्रम शुरू करेंगी। उन्होंने बताया कि यह संवाद कार्यक्रम 14 जिलों का होगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के लिए 14 ब्लाक बनायें जायेंगे जिसमें प्रियंका गांधी कार्यकर्ताओं से संवाद करके 2022 के चुनावों की रणनीति कार्यकर्तओं के साथ साझा करेंगी।

इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश सचिव नसीम खान ने कहा कि 14 नवम्बर का संवाद कार्यक्रम कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Priyanka Gandhi Vadra's rally in Meerut on 30 November

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे