लाइव न्यूज़ :

सीएम योगी को प्रियंका गांधी ने लिखी चिट्ठी, यूपी दौरे के दौरान सुरक्षा को जितना संभव हो कम रखा जाए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 18, 2019 19:30 IST

प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी लिखी है। प्रियंका गांधी ने कहा कि सुरक्षा इंतजामों से जनता को दिक्कत हो रही है। उन्होंने कहा कि जब वह सोनिया गांधी के साथ रायबरेली के दौरे पर आई थीं तो उनके साथ 22 गाड़ियों का काफिला था।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने किया सोनभद्र का दौरा, पीड़ितों से जल्द मिलेंगी प्रियंका गांधी वाड्रा।प्रियंका ने आगे लिखा, दूसरे राज्यों में मेरे दौरे के दौरान सिर्फ एक गाड़ी उनके साथ चलती है जिससे जनता को परेशानी नहीं होती।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी लिखी है। इस बीच, कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले का दौरा किया।

प्रतिनिधिमंडल उस जगह गया, जहां बुधवार को 10 आदिवासियों की हत्या कर दी गयी थी। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश से प्रकरण की न्यायिक जांच कराने की मांग की। कांग्रेस विधायक दल के नेता अजय सिंह लल्लू ने प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया।

लल्लू ने बताया कि उन्होंने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को रिपोर्ट सौंप दी है। प्रियंका गांधी जल्द ही पीड़ितों से मिलने आएंगी। मृतकों को 25-25 लाख रुपए तथा घायलों को 15-15 लाख रुपए और भूमि का पट्टा दिए जाने की मांग करते हुए लल्लू ने कहा कि मामले की न्यायिक जांच उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश से कराई जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि सरकार इस घटना को भूमि विवाद बताकर अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकती। वहां के आदिवासी लगातार अपनी समस्याओं के निदान की मांग करते आए हैं, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक ने इसकी अनदेखी की।

अजय कुमार ने आरोप लगाया कि प्रतिनिधिमंडल को यह भी पता लगा कि जब भूमाफिया आदिवासियों पर गोलियां बरसा रहे थे, उस वक्त पुलिस हेल्पलाइन पर कई फोन किए गए लेकिन पुलिस साजिश के तहत देर से मौके पर पहुंची। 

प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी लिखी है। प्रियंका गांधी ने कहा कि सुरक्षा इंतजामों से जनता को दिक्कत हो रही है। उन्होंने कहा कि जब वह सोनिया गांधी के साथ रायबरेली के दौरे पर आई थीं तो उनके साथ 22 गाड़ियों का काफिला था।

 इस वजह से जनता को बहुत परेशानी हुई थी। प्रियंका ने आगे लिखा, दूसरे राज्यों में मेरे दौरे के दौरान सिर्फ एक गाड़ी उनके साथ चलती है जिससे जनता को परेशानी नहीं होती। प्रियंका ने योगी आदित्यनाथ से निवेदन किया कि उत्तर प्रदेश में उनके दौरे के दौरान सुरक्षा को जितना संभव हो कम रखा जाए ताकि इससे आम जनता को कोई परेशानी नहीं हो।

टॅग्स :कांग्रेसयोगी आदित्यनाथप्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह