लाइव न्यूज़ :

प्रियंका गांधी वाद्रा 29 सितंबर को मेरठ में करेंगी जनसभा

By भाषा | Updated: September 18, 2021 17:53 IST

Open in App

मेरठ, 18 सितंबर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा 29 सितंबर को मेरठ में विशाल जनसभा के साथ उत्तर प्रदेश में अगामाी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत निकाली जाने वाली "संकल्प यात्राओं" की शुरुआत करेंगी। यह जानकारी पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी ने शनिवार को दी।

प्रस्तावित जनसभा की तैयारियों को लेकर शनिवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सह प्रभारी धीरज गुर्जर ने शनिवार को शर्मा मेमोरियल हाल में समीक्षा बैठक की जिसमें आसपास के 12 जिलों के पार्टी जिलाध्यक्ष शामिल हुए। इनके अलावा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी पंकज मलिक,महासचिव विदित चौधरी व संजीव शर्मा, प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी अजीत द्दोला भी बैठक में उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए धीरज गुर्जर ने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश में कांग्रेस, प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में पूरी ऊर्जा के साथ चुनाव मैदान में उतर चुकी है। शीघ्र ही कांग्रेस 18 हजार किलोमीटर की यात्रा उत्तर प्रदेश में शुरू करने जा रही हैं। यह विशाल रैली उसी यात्रा की शुरुआत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया