लाइव न्यूज़ :

प्रियंका गांधी वाद्रा ने मप्र के दतिया में पीतांबरा पीठ में की पूजा अर्चना

By भाषा | Updated: October 29, 2021 16:27 IST

Open in App

दतिया (मप्र), 29 अक्टूबर कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा शुक्रवार को मध्य प्रदेश के दतिया पहुंची। यहां उन्होंने श्री पीतांबरा शक्ति पीठ में पूजा-अर्चना की। कांग्रेस के एक नेता ने इसकी जानकारी दी ।

श्री पीतांबरा पीठ हिंदू मंदिरों का एक परिसर है और यह देश में एक प्रसिद्ध शक्तिपीठ है।

मध्यप्रदेश के सेवढ़ा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह ने पीटीआई भाषा से कहा, ‘‘ प्रियंका गांधी वाद्रा विशेष विमान से यहां प्रसिद्ध मंदिर में पूजा अर्चना के करने पहुंचीं।’’

प्रियंका की यात्रा को देखते हुए मंदिर के आसपास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे और श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर में प्रवेश करने से रोक दिया गया था।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस नेता के दतिया से दोपहर के बाद लखनऊ के लिए रवाना होने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव अगले साल की शुरुआत में होगें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos