लाइव न्यूज़ :

प्रियंका गांधी वाड्रा ने मोदी सरकार पर किया हमला, कहा-न आय बढ़ी, न खेती में बचत, महंगाई के कहर से आम जन कराह...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 2, 2021 20:55 IST

केंद्र सरकार प्रति लीटर पेट्रोल पर नौ रुपये जबकि डीजल पर तीन रुपये प्रति लीटर टैक्स वसूल रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देसंगठन निर्माण का काम सबसे महत्वपूर्ण है और पदाधिकारी मजबूती से जुटे रहें। बेरोजगार युवा नौकरी के लिये आंदोलित हैं।जनता की आवाज बुलंद करना हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है।

नई दिल्लीः कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा और पूछा कि सरकार पेट्रोल-डीजल पर टैक्स को जनता से ''लूट'' का जरिया क्यों बना रही है।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि महंगाई कैसे असर डालती है। 1 लीटर सरसों तेल का भाव = किसान के 14 किलो गेहूं की कीमत एक किसान परिवार को महीने भर का सरसों तेल खरीदने के लिए लगभग 1 कुंतल गेहूं बेचना पड़ रहा है। न आय बढ़ी है, न खेती में बचत। महंगाई के कहर से आम जन कराह रहे हैं।

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि जब वर्ष 2013 में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 101 डॉलर प्रति बैरल थीं, उस समय देश में लोगों को पेट्रोल 66 रुपये प्रति डॉलर और डीजल 51 रुपये प्रति लीटर के दाम पर मिल रहा था। उन्होंने इस ओर भी ध्यान दिलाया कि उस समय केंद्र सरकार प्रति लीटर पेट्रोल पर नौ रुपये जबकि डीजल पर तीन रुपये प्रति लीटर टैक्स वसूल रही थी।

चुनाव में संगठन की राय सबसे महत्वपूर्ण

कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को अगले वर्ष की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी करने का आह्वान करते हुए दावा किया कि चुनाव में संगठन की राय सबसे महत्वपूर्ण होगी।

कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय से जारी बयान के अनुसार शुक्रवार को प्रयागराज और सुल्तानपुर में आयोजित प्रशिक्षण शिविरों को वीडियो कॉन्फ्रेंस से संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, ''चुनाव में संगठन की राय सबसे महत्वपूर्ण होगी। संगठन निर्माण का काम सबसे महत्वपूर्ण है और पदाधिकारी मजबूती से जुटे रहें।’’

सोशल मीडिया पर सक्रियता अत्यंत महत्वपूर्ण

प्रियंका ने कहा, ''मजबूत संगठन की दिशा में सतत प्रयास सफलता का महत्वपूर्ण कदम होता है। संगठन सृजन अभियान से बूथ निर्माण की दिशा में बढ़ना दूसरा महत्वपूर्ण कदम है, जिस पर कांग्रेस द्वारा लगातार सक्रिय होकर काम करने के अच्छे परिणाम आने लगे हैं।'' उन्होंने कहा कि बूथ निर्माण के साथ सोशल मीडिया पर सक्रियता अत्यंत महत्वपूर्ण है। उस पर सक्रियता बनाये रखना है।

केंद्र व राज्य की सरकारों की ‘जनविरोधी नीतियों’ का पर्दाफाश करना

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि राष्ट्र के समक्ष खड़ी चुनौतियों से लड़ने के लिये कांग्रेस कार्यकर्ता जनमानस के साथ खड़े होकर उनकी पीड़ा व दर्द को साझा करें, इसके लिये संगठन निर्माण का काम सबसे महत्वपूर्ण है। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि कांग्रेसजनों को मजबूती के साथ महंगाई, बेरोजगारी, पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस के दामों में वृद्धि के खिलाफ मजबूती से संघर्ष करना है तथा बढ़ती महंगाई, खेती-किसानी के सवाल पर आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने के साथ भाजपा की केंद्र व राज्य की सरकारों की ‘जनविरोधी नीतियों’ का पर्दाफाश करना है।

उन्होंने दावा किया, ''महंगाई से हर तरफ जनता हाहाकार कर रही है, बेरोजगार युवा नौकरी के लिये आंदोलित हैं, सरकारी नौकरियां भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही हैं और नौकरियों के लिये चयनित अभ्यर्थी नियुक्ति पाने के लिये दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं।''

आंदोलन कर जनता की आवाज बुलंद करना

भाजपा सरकार को घेरते हुए कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया, ‘‘भाजपा सरकार द्वारा खेती किसानी को बर्बाद करने के साथ जमाखोरी को बढ़ावा दिया जा रहा है, पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस के बेतहाशा बढ़ते दामों ने जनता की कमर तोड़ दी है जिसके लिये भाजपा की सरकार दोषी है और दोषी सरकार के विरुद्ध आंदोलन कर जनता की आवाज बुलंद करना हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है।''

उन्होंने प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं से कहा कि देश अनेक प्रकार की त्रासदी से गुजर रहा है, ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बड़ी जिम्मेदारी निभानी है। कांग्रेस प्रदेश में एक जुलाई से आठ जुलाई तक जोनवार प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर रही है जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष, जिला और शहर अध्यक्षों के अलावा प्रदेश के पदाधिकारी शामिल हो रहे हैं।

टॅग्स :कांग्रेसप्रियंका गांधीउत्तर प्रदेशभारत सरकारनरेंद्र मोदीपेट्रोल का भावडीजल का भावराहुल गांधीउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कच्चे तेल के दामों में उतार-चढ़ाव, जानें ईंधन पर इसका क्या असर; प्राइस लिस्ट यहां

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

भारत अधिक खबरें

भारतHardoi Fire: हरदोई में फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद

भारतबाबासाहब ने मंत्री पद छोड़ते ही तुरंत खाली किया था बंगला

भारतWest Bengal: मुर्शिदाबाद में ‘बाबरी शैली की मस्जिद’ के शिलान्यास को देखते हुए हाई अलर्ट, सुरक्षा कड़ी

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो ने 5वें दिन की सैकड़ों उड़ानें की रद्द, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में हवाई यात्रा प्रभावित

भारतKyrgyzstan: किर्गिस्तान में फंसे पीलीभीत के 12 मजदूर, यूपी गृह विभाग को भेजी गई रिपोर्ट