लाइव न्यूज़ :

प्रियंका गांधी के साथ राहुल का लखनऊ में रोड शो शुरू, सिंधिया-राज बब्बर सहित कई नेता चुनावी रथ पर सवार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 11, 2019 09:27 IST

Congress General Secretary priyanka gandhi vadra address a rally UP Mission in Lucknow live updates, highlights:लोक सभा चुनाव से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पहली चुनावी रैली है। प्रियंका गांधी के साथ पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया भी रोड शो करेंगे।

Open in App

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सोमवार से यूपी मिशन का आगाज किया। दरअसल, प्रियंका को पूर्वी उप्र का और ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी उप्र का प्रभारी कांग्रेस महासचिव नियुक्त किए जाने के बाद सोमवार को राज्य की उनकी यह पहली यात्रा है। उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी होंगे। पिछले महीने नयी नियुक्तियों की घोषणा होने के बाद ये लोग इस अहम राज्य का दौरा कर रहे हैं। 

चुनावी रैली से पहले सुबह साढ़े नौ बजे दिल्ली से ये तीनों नेता लखनऊ के लिए रवाना होंगे और सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर लखनऊ पहुंचेंगे। बता दें कि लखनऊ में 11 बजकर 5 मिनट पर राहुल-प्रियंका का 15 किलोमीटर लंबा रोड शो शुरू होगा।

यहां जाने प्रियंका-राहुल की रैली से जुड़े पल-पल के अपडेट्स- 

- उत्तर प्रदेश के लिए कांग्रेस महासचिव पूर्वी प्रियंका गांधी वाड्रा, उत्तर प्रदेश पश्चिम ज्योतिरादित्य सिंधिया के महासचिव और पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी, लखनऊ में रोड शो शुरू हो गया है। 

- लखनऊ रवाना होने से पहले प्रियंका राहुल गांधी के घर पहुंची। -  प्रियंका गांधी की रोड शो लखनऊ एयपोर्ट से पार्टी मुख्यालय तक होगी। - प्रियंका गांधी लखनऊ में राहुल गांधी के साथ 15 किलो लंबा रोड शो करेंगी। - लखनऊ को लाल बाग में प्रियंका गांधी रैली भी करेंगी। - राहुल-प्रियंका के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद होंगे।  

प्रियंका ने कांग्रेस के शक्ति ऐप के जरिए प्रदेश वासियों से क्या कहा?

इससे पहले प्रियंका ने कांग्रेस के शक्ति ऐप के जरिए कहा, ‘‘मैं आप सब से मिलने के लिए कल लखनऊ आ रही हूं। मुझे उम्मीद है कि साथ मिल कर हम नयी तरह की राजनीति शुरू करेंगे, ऐसी राजनीति जिसमें आप सब हित धारक होंगे...मेरे युवा मित्रों, मेरी बहनों और यहां तक कि सबसे कमजोर व्यक्ति, सबकी आवाज सुनी जाएगी।’’ 

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 को मद्देनजर रखते हुए कांग्रेस ने बड़ा फैसला करते हुए प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश की महासचिव बनाया गया है।प्रियंका गांधी को लंबे समय से राजनीति में लाने की मांग की जा रही थी। इसके अलावा कांग्रेस ने इसी के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का महासचिव बनाया है। के. सी. वेणुगोपाल कांग्रेस संगठन के प्रभारी चुना गया।

रायबरेली से लड़ सकती हैं चुनाव

खबर है कि सोनिया गांधी की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही है, जिसकी वजह से हो सकता है कि प्रियंका गांधी लोकसभा चुनाव 2019 में रायबरेली से लड़ सकती हैं।

प्रियंका गांधी की राजनीतिक में औपचारिक एंट्री को कांग्रेस का मास्टर स्ट्रोक के तौर पर देखा जा रहा है। इस क्षेत्र की कई सीटों पर कांग्रेस का अच्‍छा प्रभाव है। फूलपुर से पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू सांसद थे। इलाहाबाद, प्रतापगढ़, वाराणसी, मिर्जापुर समेत कई जिलों कांग्रेस का अच्‍छा खासा प्रभाव है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावप्रियंका गांधीराहुल गांधीलखनऊउत्तर प्रदेशज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन