लाइव न्यूज़ :

प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर हमला, 'सरकार मंदी का हल निकालने के नाम पर केवल मीडिया प्रबंधन कर रही है'

By भाषा | Updated: August 25, 2019 19:26 IST

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर मोदी सरकार पर मंदी को लेकर निशाना साधा। प्रियंका गांधी ने हिंदी में ट्वीट किया और लिखा 'मंदी का हल निकालने के नाम पर भाजपा सरकार केवल मीडिया मैनेजमेंट कर रही है।'

Open in App
ठळक मुद्देप्रियंका गांधी ने देश में आर्थिक मंदी को लेकर पीएम मोदी और केंद्र सरकार को घेरा प्रियंका ने हिंदी में ट्वीट कर लिखा- 'केवल मीडिया मैनेजमेंट कर रही है सरकार'

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कथित आर्थिक मंदी को लेकर रविवार को भाजपा सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि वह इस मुद्दे का हल निकालने के नाम पर केवल 'मीडिया प्रबंधन कर रही' है। उन्होंने केंद्र से नये निवेश को प्रोत्साहित करने जैसे सार्थक कदम उठाने की अपील की। 

प्रियंका गांधी ने हिंदी में ट्वीट किया, 'मंदी का हल निकालने के नाम पर भाजपा सरकार केवल मीडिया मैनेजमेंट कर रही है। जरूरत है- सरकार पूरी तरह स्थिति स्पष्ट करे। रोजगार ना जाए, इसका हल लाएं। कंपनियों-निवेशकों को भरोसा दिलाए और नए निवेशकों और रोजगारों को प्रोत्साहित करे। सरकार को सार्थक कदम उठाने चाहिए।' 

उनकी यह टिप्पणी सरकार के आर्थिक वृद्धि को गति देने के लिए शुक्रवार को कई कदमों की घोषणा करने के बाद आयी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों पर लगाए गए कर अधिभार को वापस ले लिया था।

इसके अलावा ऑटोमोबाइल क्षेत्र के बिक्री संकट को दूर करने के लिए विभिन्न उपायों की घोषणा की थी साथ ही सरकारी बैंकों में अग्रिम तौर पर 70 हजार करोड़ रुपये की पूंजी डालने की बात भी कही थी।

टॅग्स :प्रियंका गांधीनरेंद्र मोदीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों