प्रियंका गांधी ने सीएम योगी पर साधा निशाना, पूछा- क्या सरकार ने अपराधियों के सामने समर्पण कर दिया है
By भाषा | Updated: June 29, 2019 13:09 IST2019-06-29T13:09:01+5:302019-06-29T13:09:01+5:30
प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, ''पूरे उत्तर प्रदेश में अपराधी खुलेआम मनमानी करते घूम रहे हैं। एक के बाद एक आपराधिक घटनाएं हो रही हैं।

प्रियंका गांधी ने सीएम योगी पर साधा निशाना, पूछा- क्या सरकार ने अपराधियों के सामने समर्पण कर दिया है
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में अपराध की हालिया घटनाओं को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया कि राज्य में अपराधी सरेआम मनमानी करते घूम रहे हैं लेकिन इससे सरकार पर कोई असर नहीं हो रहा है।
कांग्रेस महासचिव ने यह पूछा कि क्या प्रदेश की भाजपा सरकार ने अपराधियों का सामने समर्पण कर दिया है? पूर्वी उत्तर प्रदेश की कांग्रेस प्रभारी प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, ''पूरे उत्तर प्रदेश में अपराधी खुलेआम मनमानी करते घूम रहे हैं। एक के बाद एक आपराधिक घटनाएं हो रही हैं।
पूरे उत्तर प्रदेश में अपराधी खुलेआम मनमानी करते घूम रहे हैं। एक के बाद एक अपराधिक घटनाएँ हो रही हैं। मगर उ.प्र. भाजपा सरकार के कान पर जूँ तक नहीं रेंग रही।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) June 29, 2019
क्या उत्तर प्रदेश सरकार ने अपराधियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है? pic.twitter.com/khYP4eZam2
मगर राज्य की भाजपा सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही।'' उन्होंने पूछा, ''क्या उत्तर प्रदेश सरकार ने अपराधियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है? "