लाइव न्यूज़ :

प्रियंका गांधी ने मौनी अमावस्या पर प्रयागराज में गंगा में लगाई डुबकी

By भाषा | Updated: February 11, 2021 16:42 IST

Open in App

प्रयागराज, 11 फरवरी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बृहस्पतिवार को नैनी स्थित अरैल घाट पर मौनी अमावस्या के शुभ अवसर पर गंगा में डुबकी लगाई और स्नान के बाद पूजा अर्चना की। इसके अलावा उन्होंने द्वारिका पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती से आशीर्वाद लिया। कांग्रेस के एक नेता ने इसकी जानकारी दी ।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया, ‘‘प्रियंका गांधी ने गंगा में जमकर स्नान किया और नाव चलाने का भी आनंद लिया। उन्होंने स्नान के बाद पूजा अर्चना की। गांधी के साथ उनकी बेटी और बेटी की सहेली भी थी।’’

तिवारी ने बताया कि प्रियंका आज दिन में 12 बजे बम्हरौली हवाई अड्डा पहुंची जहां से वह सीधे स्वराज भवन गयीं। उन्होंने बताया कि स्वराज भवन में करीब एक घंटा बिताने के बाद प्रियंका गंगा में स्नान के लिए अरैल घाट रवाना हो गयीं ।

उन्होंने बताया कि गंगा स्नान के बाद कांग्रेस महासचिव मनकामेश्वर मंदिर स्थित शंकराचार्य के आवास पर पहुंचीं जहां उन्होंने स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती से आशीर्वाद लिया और प्रसाद ग्रहण किया।

जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती से भेंट के बाद प्रियंका गांधी ने संवाददाताओं को बताया, "आज यहां आकर बहुत खुशी हुई क्योंकि शंकराचार्य जी और हमारे परिवार के बीच बहुत पुराना रिश्ता है। मैं हमेशा उनके संपर्क में रहती हूं और आज उनसे मिलने का मौका मिला, इसलिए बहुत खुशी हुई।"

इस बीच, मौनी अमावस्या स्नान पर जिला प्रशासन ने हेलीकाप्टर से श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की। इस बारे में पूछे जाने पर प्रियंका गांधी ने कहा, “मैंने नहीं देखी”।

तिवारी ने बताया कि शंकराचार्य से भेंट के बाद प्रियंका गांधी दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। उन्होंने बताया कि यह प्रियंका गांधी की निजी यात्रा थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया