लाइव न्यूज़ :

प्रियंका गांधी ने प्रदर्शनकारियों पर ‘लाठीचार्ज’ को लेकर उप्र सरकार पर साधा निशाना

By भाषा | Updated: December 5, 2021 20:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच दिसंबर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने लखनऊ में प्रदर्शनकारियों के एक समूह पर पुलिस द्वारा कथित लाठीचार्ज को लेकर रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार कुशासन का पर्याय बन गई है।

प्रियंका गांधी ने मीडिया में आई उन खबरों को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा कि लखनऊ पुलिस ने शनिवार शाम को ‘कैंडललाइट मार्च’ निकाल रहे प्रदर्शनकारियों के एक समूह पर लाठियां चलाईं। खबरों के अनुसार प्रदर्शनकारी 2019 में हुई उत्तर प्रदेश शिक्षक भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर मार्च निकाल रहे थे।

प्रियंका गांधी ने आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश के युवा हाथों में मोमबत्तियों का उजाला लेकर आवाज उठा रहे थे कि ‘रोजगार दो’ लेकिन, अंधेरगर्दी की पर्याय बन चुकी योगी जी की सरकार ने उन युवाओं को लाठियां दीं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘युवा साथियों, ये कितनी भी लाठियां चलाएं, रोजगार के हक की लड़ाई की लौ बुझने मत देना। मैं इस लड़ाई में आपके साथ हूं।’’

उन्होंने लखनऊ में प्रदर्शनकारियों पर कथित पुलिस लाठीचार्ज का एक वीडियो भी पोस्ट किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए