लाइव न्यूज़ :

रैली में बाइबिल को उद्धृत करने पर मोदी को निशाने पर लिया प्रियंका गांधी ने

By भाषा | Updated: March 31, 2021 21:51 IST

Open in App

त्रिशूर, 31 मार्च कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने एक चुनावी रैली में ‘बाइबिल’ को उद्धृत करने और भाजपा शासित उत्तर प्रदेश में ट्रेन यात्रा के दौरान भगवा पार्टी के ‘गुंडों’ के कथित उत्पीड़न की शिकार हुई ननों के लिए कुछ नहीं कहने को लेकर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि यह इसलिए है क्योंकि केरल में चुनाव सामने हैं। मैंने उन बहनों के बारे में एक भी शब्द नहीं सुना जिनका झांसी में उत्पीड़न किया गया। ’’

एक दिन पहले ही पालक्कड़ में एक चुनावी सभा में मोदी ने कथित सोना तस्करी मामले में राज्य के सत्ताधारी वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) पर मंगलवार को निशाना साधा और आरोप लगाया कि जिस प्रकार चांदी के चंद टुकड़ों के लिए जुडास ने ईसा मसीह को धोखा दिया , उसी प्रकार एलडीएफ ने सोने के चंद टुकड़ों के लिए केरल को धोखा दिया है।

यहां एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा कि एक तरफ देश में विभाजन एवं नफरत के बीज बोना और दूसरी तरफ बाइबिल का हवाला देना-- इससे अधिक खोखली बात और नहीं हो सकती है।

उन्होंने कहा कि उन्होंने दिल्ली में मदर टेरेसा के मिशनरीज ऑफ चैरिटी की ननों के साथ कई सालों तक काम किया जिन्होंने उन्हें सिखाया कि बेसहारों के घाव कैसे साफ किये जाएं।

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘ मैंने मदर टेरेसाज ऑर्डर ऑफ मिशनरीज ऑफ चैरिटी में अपनी बहनों के साथ कई सालों तक काम किया। ’’

उन्होंने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा, ‘‘ मैं दिल्ली में उनके यहां स्वयंसेवी थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ उन्होंने मुझे सेवा की गरिमा सिखायी। और आज जब मैं अक्सर उनसे मिलती हूं तो वे मुझे बताती हैं कि कैसे उनका उत्पीड़न किया जाता है।’’

प्रधानमंत्री को निशाने पर लेते हुए कांग्रेस महासचिव ने कहा कि जब मोदी ने ‘‘पवित्र बाइबिल का हवाला दिया’’ तब उन्हें बड़ा रोचक लगा।

गांधी ने कहा, ‘‘ राजनीतिक मंच से यीशू की बातें उद्धृत करना और गरीबों की सेवा में जीवन बिताने वालों का उत्पीड़न... इससे अधिक हास्यास्पद बात और नहीं हो सकती है।’’

केंद्र पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सभी को पता है कि मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार ने धर्म के नाम पर देश को बांट दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह