लाइव न्यूज़ :

यूपी में महिलाओं के खिलाफ अपराध पर प्रियंका गांधी का CM योगी पर निशाना, कहा-उन्हें शर्म आनी चाहिए

By स्वाति सिंह | Updated: October 22, 2019 14:59 IST

इससे पहले कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर वहां की भाजपा सरकार की आलोचना की और उस पर अपराध पर अंकुश लगाने में नाकाम रहने का आरोप लगाया।

Open in App
ठळक मुद्देप्रियंका गांधी ने महिलाओं पर बढ़ते अपराध को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी ने कहा कि पूरे देश में महिलाओं पर सर्वाधिक अपराध यूपी में हो रहे हैं। 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश में महिलाओं पर बढ़ते अपराध को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी ने कहा कि पूरे देश में महिलाओं पर सर्वाधिक अपराध यूपी में हो रहे हैं। 

उन्होंने लिखा 'पूरे देश में महिलाओं पर सर्वाधिक अपराध UP में हो रहे हैं। एक साल में 56,000 से ज़्यादा और इसमें वो घटनाएँ शामिल भी नहीं है जिनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। क्या ये आँकड़ा इतना भी गंभीर नहीं कि मुख्यमंत्री जी इसका संज्ञान लेते?‘बेटी बचाओ अभियान’ के कार्यक्रमों को लेकर प्रदेश भर में घूमते हुए उन्हें शर्म आनी चाहिए।' इसके साथ ही उन्होंने लिखा 'बेटी बचाओ अभियान’ के कार्यक्रमों को लेकर प्रदेश भर में घूमते हुए उन्हें शर्म आनी चाहिए।'

इससे पहले कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर वहां की भाजपा सरकार की आलोचना की और उस पर अपराध पर अंकुश लगाने में नाकाम रहने का आरोप लगाया। कांग्रेस महासचिव ने राज्य में बड़ी आपराधिक घटनाओं की सुर्खियों का विवरण भी साझा किया। 

इनमें हिंदू समाज पार्टी के प्रमुख कमलेश तिवारी की हत्या का भी उल्लेख है। इन खबरों के कोलाज का शीर्षक ‘हर दिन अपराध के नाम, भाजपा सरकार पूरी नाकाम’ था। कांग्रेस ने शनिवार को उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर प्रहार किया और राज्य में जंगल राज होने का आरोप लगाया। उत्तर प्रदेश के पुलिस प्रमुख के इस बयान पर कि तिवारी की हत्या संभवत उनके द्वारा 2015 में दिये गये एक विवादास्पद बयान की वजह से हुई, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने कहा था, ‘‘ जिस राज्य के लिए देश की शीर्ष अदालत ने कहा कि वहां जंगल राज है, उस राज्य के लिए क्या हमें डीजीपी पर विश्वास करना चाहिए या उच्चतम न्यायालय पर।’’ 

टॅग्स :प्रियंका गांधीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं