लाइव न्यूज़ :

प्रियंका गांधी की पहले ही दिन चली 16 घंटे की बैठक, कांग्रेस नेताओं से भरवा रही हैं इस बात का फार्म

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 13, 2019 14:59 IST

सक्रिय राजनीति में कदम रखने के बाद प्रियंका गांधी मिशन-यूपी के तहत सोमवार( 11 फरवरी) को पहली बार उत्तर प्रदेश के दौरे पर लखनऊ पहुंची थी। प्रियंका के साथ उनके भाई कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी के नवनियुक्त प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया भी लखनऊ पहुंचे थे।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस महासचिव बनने के बाद प्रियंका गांधी पहली बार 11 फरवरी को यूपी के दौरे पर पहुंची।प्रियंका गांधी, राहुल गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लखनऊ में रोड शो निकाला।रोड शो के बाद से ही प्रियंका गांधी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के संग बैठक कर रही हैं।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की उत्तर प्रदेश लखनऊ में चलने वाली पहले दिन की बैठक 13 फरवरी की सुबह 5.30 पर खत्म हुई। प्रियंका गांधी की ये बैठक 12 फरवरी को दिन में दो बजे शुरू हुई थी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ हुई ये बैठक तकरीबन 16 घंटे तक चली। प्रियंका गांधी अपने दूसरे दिन की भी बैठक शुरू कर चुकी हैं।  

सोशल मीडिया डिटेल के लिए भरवाए जा रहे हैं ये फार्म 

प्रियंका गांधी हर जिले के लोगों के साथ एक-एक कर के बैठक कर रही हैं। इस बैठक में जितने भी कांग्रेस कार्यकर्ता या नेता आ रहे हैं, प्रियंका उनसे एक खास तरह की फार्म भरवा रही हैं। इस फार्म के जरिए प्रियंका ये पता करने की कोशिश कर रही हैं कि कितने लोग सही तरीके से फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर का इस्तेमाल करते हैं या नहीं? 

फार्म में इन-इन डिटेल्स को भी मांगा गया

इतना ही नहीं इस फार्म में कार्यकर्ताओं के व्हाट्सएप्प नंबर और उनकी जाति और उपजाति भी पूछी जा रही है। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि प्रियंका ने खुद दो दिन पहले ही ट्विटर पर एंट्री की है। फिलहाल प्रियंका ने अभी तक एक भी ट्वीट नहीं किया है। फॉर्म में शिक्षा और पूर्व में पार्टी के किसी पद पर उक्त शख्स रहा है, इसका भी जवाब मांगा गया है।  

लखनऊ में किया पहला रोड शो 

सक्रिय राजनीति में कदम रखने के बाद प्रियंका गांधी अपने मिशन-यूपी के तहत सोमवार( 11 फरवरी) को पहली बार उत्तर प्रदेश के दौरे पर लखनऊ पहुंची थी। प्रियंका के साथ उनके भाई कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी के नवनियुक्त प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया भी लखनऊ पहुंचे थे। हवाई अड्डे पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर सहित तमाम कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने तीनों नेताओं का स्वागत किया।

हवाई अड्डे से तीनों नेताओं का रोड शो शुरू हुआ था। वे आलमबाग, चारबाग और लालबाग होते हुए हजरतगंज पहुंचेंगे, जहां वे महात्मा गांधी, सरदार वल्लभभाई पटेल और डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद प्रदेश कांग्रेस कार्यालय जाएंगे।

टॅग्स :प्रियंका गांधीकांग्रेसलोकसभा चुनावसोशल मीडियाराहुल गांधीज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे