लाइव न्यूज़ :

प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर सवाल- क्या मोदी अपने शासन की एक भी उपलब्धि गिना सकते हैं?

By भाषा | Updated: April 6, 2019 02:16 IST

Open in App

 कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी को पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी के कामकाज का हिसाब मांगने के बजाय देश को बताना चाहिए कि उन्होंने पिछले पांच साल में क्या किया?

कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा के समर्थन में यहां रोड शो करने के बाद प्रियंका ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री जनता से झूठ बोल रहे हैं और वह अपने पांच साल के कार्यकाल की एक उपलब्धि तक नहीं बता सकते। उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें हमारे परिवार को लेकर सनक है। वह कहते हैं कि नेहरू ने यह किया, इंदिरा गांधी ने यह किया, लेकिन मोदीजी, आपने क्या किया? आप बताओ कि पांच साल में आपने क्या किया?’’

जीटी रोड घंटाघर से शुरू होकर ढाई किलोमीटर तक चले रोडशो के समापन के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रियंका ने कहा कि मोदी के लोकसभा क्षेत्र वाराणसी की जनता ने उन्हें बताया कि प्रधानमंत्री कभी किसी गांव में नहीं गये और केवल आकर भाषण देते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री को पांच साल के शासन में अपने संसदीय क्षेत्र में एक भी परिवार से मिलने के लिए पांच मिनट भी नहीं मिले। उन्होंने पूरी दुनिया घूम ली। उन्होंने जापान में लोगों को गले लगाया, अमेरिका में लोगों को गले लगाया,पाकिस्तान में बिरयानी खाई, चीन में उन्होंने लोगों को गले लगाया, लेकिन आपने कभी उन्हें वाराणसी में किसी गरीब परिवार को गले लगाते देखा?’’

किसानों के मुद्दे पर भी प्रियंका ने प्रधानमंत्री को घेरा। इससे पहले रोड शो दूधेश्वर नाथ मंदिर से शुरू होना था जहां प्रियंका वाड्रा को भगवान शिव के मंदिर में पूजा करनी थी। हालांकि इसे बाद में कार्यक्रम से हटा लिया गया। डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल ने कहा कि जिला प्रशासन को उनके रोडशो के मार्ग पर और उनके मंदिर जाने पर कोई आपत्ति नहीं है , लेकिन हो सकता है कि सुरक्षा कारणों से एसपीजी ने उनके कार्यक्रम में बदलाव कराया हो। गाजियाबाद में कांग्रेस की डॉली शर्मा का मुकाबला भाजपा के वी के सिंह और सपा-बसपा-रालोद गठबंधन के सुरेश बंसल से है।

टॅग्स :प्रियंका गांधीनरेंद्र मोदीलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा