लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव का जिम्मेदार प्रियंका गांधी ने कार्यकर्ताओं को ठहराया, कहा- आपने पूरे दिल से नहीं लड़ा चुनाव

By भाषा | Updated: June 13, 2019 21:14 IST

प्रियंका गांधी ने कार्यकर्ताओं से कहा, ''अपना मन बना लीजिए। काम करना है, दिल से करना है तो संघर्ष करना पड़ेगा... यही बातें मुझे कहनी हैं।''

Open in App
ठळक मुद्देप्रियंका ने कहा, ''आप सबमें जिसने दिल से काम किया है, उसकी जानकारी आपको है। जिसने नहीं किया है, उसकी जानकारी मैं करुंगी।'' उन्होंने कहा, '' मैं दिल से अपना आभार व्यक्त करना चाहती हूं। इस चुनाव में रायबरेली की जनता ने सोनिया गांधी को जिताया है।'' 

 कांग्रेस महासचिव एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रदेश में कांग्रेस के अत्यंत निराशाजनक प्रदर्शन के परिप्रेक्ष्य में कहा कि कार्यकर्ताओं ने पूरे दिल से चुनाव नहीं लडा है। प्रियंका बुधवार को मां सोनिया गांधी के साथ रायबरेली की जनता का आभार व्यक्त करने आयी थीं। रायबरेली निर्वाचन क्षेत्र से सोनिया चुनाव जीती हैं। आभार समारोह में प्रियंका ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ''मैंने हमेशा कहा है कि चुनाव संगठन लड़ाता है लेकिन मैं आज आपके सामने खड़े होकर कह रही हूं कि आपने पूरे दिल से यह चुनाव नहीं लड़ा है।''

प्रियंका ने कहा, ''आप सबमें जिसने दिल से काम किया है, उसकी जानकारी आपको है। जिसने नहीं किया है, उसकी जानकारी मैं करुंगी।'' उन्होंने कहा, ''यह संघर्ष का समय है। जो घबरा रहा है, जो समझौता करना चाहता है, जिसका दिल इस संघर्ष में नहीं है, उसके लिए रायबरेली की कांग्रेस और यूपी की कांग्रेस में कोई जगह नहीं छोडूंगी।''

प्रियंका ने कार्यकर्ताओं से कहा, ''अपना मन बना लीजिए। काम करना है, दिल से करना है तो संघर्ष करना पड़ेगा... यही बातें मुझे कहनी हैं।'' उन्होंने कहा, '' मैं दिल से अपना आभार व्यक्त करना चाहती हूं। इस चुनाव में रायबरेली की जनता ने सोनिया गांधी को जिताया है।'' 

टॅग्स :प्रियंका गांधीकांग्रेससोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया