लाइव न्यूज़ :

लखीमपुर खीरी जा रहीं प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया गया, अनशन पर बैठीं

By भाषा | Updated: October 4, 2021 13:41 IST

Open in App

लखनऊ, चार अक्टूबर लखीमपुर खीरी के तिकोनिया क्षेत्र में हुई हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत के मामले में सोमवार तड़के मौके पर जाते वक्त सीतापुर में हिरासत में ली गईं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने इसके विरोध में अनशन शुरू कर दिया।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने 'भाषा' को बताया कि प्रियंका तथा कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा समेत कुछ वरिष्ठ नेता लखीमपुर खीरी जा रहे थे। तभी तड़के करीब पांच बजे रास्ते में सीतापुर में उन्हें हिरासत में ले लिया गया और पीएसी के परिसर में भेज दिया गया।

उन्होंने पुलिसकर्मियों पर प्रियंका से धक्का-मुक्की का भी आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस महासचिव किसानों का दर्द बांटने जा रही थीं और उन्हें इस तरह से रोका जाना अलोकतांत्रिक है।

इस बीच, कांग्रेस के एक प्रवक्ता ने बताया कि प्रियंका ने खुद को रोके जाने के विरोध में पीएसी कैंप कार्यालय कक्ष में अनशन शुरू कर दिया। उनका कहना है कि जब तक नहीं लखीमपुर खीरी नहीं जाने दिया जाएगा तब तक उनका अनशन जारी रहेगा।

प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने प्रियंका को बहुत गंदे कमरे में रखा। कांग्रेस महासचिव ने खुद झाड़ू से कमरे को साफ किया।

इस बीच, उत्तर प्रदेश कांग्रेस की मीडिया एवं संचार विभाग के अध्यक्ष पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी की अगुवाई में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता सीतापुर स्थित द्वितीय वाहिनी पीएसी परिसर पर एकत्र हो गए और प्रियंका से मुलाकात की मांग की।

सिद्दीकी ने बताया कि प्रियंका से नहीं मिलने दिए जाने पर पार्टी कार्यकर्ता परिसर के गेट के सामने अनशन पर बैठ गए हैं।

उन्होंने कहा, “जब तक किसानों के परिवारों से प्रियंका को मिलने नहीं दिया जाता, दोषी केंद्रीय मंत्री, उनके बेटे को गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजा जाता और मृतकों के परिजन को दो-दो करोड़ रुपए और घायलों को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा नहीं दिया जाता, तब तक हम शांति से बैठने वाले नहीं।”

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के दौरे को लेकर किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान रविवार को लखीमपुर खीरी जिले के तिकोनिया इलाके में भड़की हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई।

यह घटना तिकोनिया-बनबीरपुर मार्ग पर हुई। उप मुख्यमंत्री को कार्यक्रम स्थल पर लाने के लिए जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं के दो वाहनों द्वारा कथित रूप से प्रदर्शनकारियों को टक्कर मारे जाने के बाद नाराज किसानों ने दोनों वाहनों में आग लगा दी। इस घटना में चार किसानों तथा वाहनों पर सवार चार अन्य लोगों की मौत हो गई।

किसान मौर्य के बनबीरपुर दौरे का विरोध कर रहे थे जो केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और खीरी से सांसद अजय कुमार मिश्रा का पैतृक गांव है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां