लाइव न्यूज़ :

प्रियंका गांधी ने रविदास जयंती पर मंदिर में पूजा अर्चना की

By भाषा | Updated: February 27, 2021 15:15 IST

Open in App

वाराणसी/ लखनऊ, 27 फरवरी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने शनिवार को संत रविदास जयंती के अवसर पर वाराणसी के सीरगोवर्धन स्थित रविदास मंदिर पहुंच कर पूजा अर्चना की और उनके गुरुमंत्र से सबके कल्‍याण की कामना की।

प्रियंका गांधी सुबह वाराणसी हवाई अड्डे पर पहुंचीं जहां पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू सहित तमाम वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। यहां से वह सीधे सीरगोवर्धन स्थित रविदास मंदिर पहुंचीं और पूजा अर्चना करके मंदिर के महंत सन्त निरंजन दास से आशीर्वाद लिया।

प्रियंका गांधी वाद्रा ने शनिवार की दोपहर ट्वीट किया, ''जो हम सहरी, सु मीत हमारा।''

(यह संत रविदास की रचना है जिसके जरिये वह कहते हैं कि जो भी जीव इस बंधनों से मुक्‍त है, वह शुद्ध है, वही मेरा मित्र है और मेरा हमशहरी है।)

कांग्रेस नेता ने लिखा, ''समता समभाव, सेवा एवं सद्भावना का गुरुमंत्र देकर एक आादर्श समाज बनाने की प्रेरणा देने वाले संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की जयंती पर वाराणसी में उनके चरणों में नमन करने का आज पुन: सौभाग्‍य मिला। श्री गुरु रविदास जी के गुरुमंत्र से सबका कल्‍याण हो।''

उल्‍लेखनीय है कि पिछले वर्ष भी प्रियंका गांधी वाद्रा ने वाराणसी के सीरगोवर्धन स्थित रविदास मंदिर पहुंच कर पूजा अर्चना की थी।

आज सुबह केन्द्र पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी रविदास मंदिर गए और वहां उन्होंने पूजा अर्चना की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह