लाइव न्यूज़ :

प्रियंका गांधी ने रविदास जयंती पर मंदिर में पूजा अर्चना की

By भाषा | Updated: February 27, 2021 17:40 IST

Open in App

वाराणसी/ लखनऊ, 27 फरवरी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने शनिवार को संत रविदास जयंती के अवसर पर वाराणसी के सीरगोवर्धन स्थित रविदास मंदिर पहुंच कर पूजा अर्चना की और उनके गुरुमंत्र से सबके कल्‍याण की कामना की। वाद्रा ने कहा कि सच्‍चा धर्म हमेशा सरल होता है और उसमें कोई राजनीति नहीं होती है।

प्रियंका गांधी सुबह वाराणसी हवाई अड्डे पर पहुंचीं जहां पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू सहित तमाम वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। यहां से वह सीधे सीरगोवर्धन स्थित रविदास मंदिर पहुंचीं और पूजा अर्चना करके मंदिर के महंत सन्त निरंजन दास से आशीर्वाद लिया।

वाद्रा ने कहा, ''आज यहां आपके सामने सिर्फ दो बातें कहना चाहती हूं कि संत रविदास जी ने जो धर्म सिखाया- वह सच्चा धर्म था, सच्‍चा धर्म है और उस धर्म को धारण करते हुए उसको आप निभाते हैं। सच्चा धर्म हमेशा सरल होता है और उसमें कोई राजनीति नहीं होती, कोई भेदभाव नहीं होता है।''

उन्‍होंने कहा, '' सच्‍चे धर्म में किसी का संप्रदाय नहीं देखा जाता, जाति नहीं देखी जाती, सिर्फ इंसानियत देखी जाती है। जब आप दिल में उस धर्म को धारण करते हैं तो आपके मन में दया का भाव, करुणा का भाव, सच्चाई का भाव और सेवा का भाव जागृत होता है।''

वाद्रा ने कहा, ''सच्चा धर्म कभी लोगों को अलग नहीं कर सकता, लोगों को तोड़ नहीं सकता, उसका स्वभाव यही होता है कि आपके मन को शीतल बनाता है।''

उन्‍होंने कहा, ''यह वह धर्म है जो संत रविदास महाराज जी ने सिखाया कि सबकी सेवा होनी चाहिए, सबको अन्न मिलना चाहिए, सबको छत मिलना चाहिए और रोज-रोज आपका समाज इस धर्म को निभा रहा है, लोगों की मदद कर रहा है, जिसके पास कुछ नहीं है उनको आप मदद करते हैं।

प्रियंका गांधी ने कहा कि पिछले साल जब कोरोना वायरस महामारी फैली तो मेरी कोशिश थी कि उत्तर प्रदेश के कांग्रेस के कार्यकर्ता जनता की सेवा करें। खासतौर से जब लॉकडाउन हुआ था और तमाम लोग अपने गांव- घर के लिए शहरों से पैदल रवाना हुए, उस समय भी हमारे लोगों ने रसोइयां खोलीं, सेवा की। तब आपके समाज ने बहुत मदद की, इसके लिए भी मैं धन्यवाद देना चाहती हूं।''

प्रियंका गांधी वाद्रा ने शनिवार की दोपहर ट्वीट किया, ''जो हम सहरी, सु मीत हमारा।''

(यह संत रविदास की रचना है जिसके जरिये वह कहते हैं कि जो भी जीव इस बंधनों से मुक्‍त है, वह शुद्ध है, वही मेरा मित्र है और मेरा हमशहरी है।)

कांग्रेस नेता ने लिखा, ''समता समभाव, सेवा एवं सद्भावना का गुरुमंत्र देकर एक आदर्श समाज बनाने की प्रेरणा देने वाले संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की जयंती पर वाराणसी में उनके चरणों में नमन करने का आज पुन: सौभाग्‍य मिला। श्री गुरु रविदास जी के गुरुमंत्र से सबका कल्‍याण हो।''

उल्‍लेखनीय है कि पिछले वर्ष भी प्रियंका गांधी वाद्रा ने वाराणसी के सीरगोवर्धन स्थित रविदास मंदिर पहुंच कर पूजा अर्चना की थी।

आज सुबह केन्द्र पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी रविदास मंदिर गए और वहां उन्होंने पूजा अर्चना की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल