लाइव न्यूज़ :

प्रियंका गांधी की बैठक में फैसला- उत्तर प्रदेश की 12 सीटों पर अकेले उपचुनाव लड़ेगी कांग्रेस

By शीलेष शर्मा | Updated: August 30, 2019 18:47 IST

प्रियंका गांधी की बैठक में फैसला किया गया है कि उत्तर प्रदेश की 12 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस अकेले हुंकार भरेगी।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के उपचुनावों के लिए पार्टी नेताओं के साथ बैठक की।बैठक फैसला किया गया है कि कांग्रेस 12 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में अकेले उतरेगी।

कांग्रेसउत्तर प्रदेश में अकेले चुनाव मैदान में उतरेगी. यह फैसला आज कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी और उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के बीच हुई लंबी चर्चा के बाद लिया गया.

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में कुछ ही दिनों में 12 सीटों के लिए उप चुनाव होने है और उसके बाद 2022 में राज्य विधानसभा के लिए चुनाव होंगे.

पार्टी के 15 वरिष्ठ नेताओं के साथ प्रियंका ने उन तमाम मुद्दों पर चर्चा की जो लोकसभा चुनाव के दौरान राज्य में कांग्रेस की पराजय का कारण बने थे. बैठक में मौजूद सदस्यों का कहना था कि प्रियंका गांधी ने एक-एक पार्टी नेता से विभिन्न मुद्दों पर पहले राय मांगी और यह जानने की कोशिश की कि राज्य में जमीनी स्तर पर पार्टी को कैसे मजबूत किया जाए.

बैठक में मौजूद बेगम नूरबानो ने बताया कि प्रियंका की इस कोशिश के बाद कांग्रेस नेताओं का पराजय के कारण जो मनोबल टूट चुका था उसे भारी बल मिला है नतीजा कांग्रेस प्रत्येक जिले में अब मजबूती से खड़ी होगी और सभी वरिष्ठ नेता अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे.

पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी का कहना था कि यह प्रियंका गांधी के साथ पार्टी को उत्तर प्रदेश में मजबूत करने के लिए पहली बैठक थी जिसमें सभी की राय जानने के बाद ऐसी ओर बैठकें आयोजित करने तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को फिर से संगठित करने का सिलसिला शुरू करने पर राय कायम की गयी.

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में अब तक लंबे समय से कांग्रेस चुनावी तालमेल के साथ चुनाव मैदान में उतरती रही है जिसका अब तक उसे भारी खामियाजा उठाना पड़ा है.

नरसिंह राव के प्रधानमंत्री रहते हुए कांग्रेस ने बसपा के साथ चुनावी तालमेल किया था उसके बाद सपा-आरएलडी के साथ, लेकिन उसका कोई लाभ पार्टी को नहीं मिला, उलटे पार्टी सिमट कर हाशिये पर आ गई.  इस कड़वे अनुभव के बाद अब पार्टी ने अपने दम पर अकेले चुनाव लड़ने का फैसला लिया है.

टॅग्स :प्रियंका गांधीकांग्रेसउत्तर प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग