कर्नाटक में चुनाव प्रचार के बीच प्रियंका गांधी जब एक रेस्तरां पहुंचकर बनाने लगीं डोसा, देखें वीडियो

By आजाद खान | Updated: April 26, 2023 15:07 IST2023-04-26T14:29:50+5:302023-04-26T15:07:49+5:30

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा डोसा बनाने का वीडियो शेयर करते हुए पार्टी ने लिखा है कि "परफेक्ट डोसा तो बस शुरुआत है; ऐसे कुशल हाथों से, दुनिया में वे कितनी शक्ति ला सकते हैं, इसकी कोई सीमा नहीं है।"

Priyanka Gandhi made dosa in restaurant in Karnataka 2 dosas got burnt due to not turning on time watch video | कर्नाटक में चुनाव प्रचार के बीच प्रियंका गांधी जब एक रेस्तरां पहुंचकर बनाने लगीं डोसा, देखें वीडियो

फोटो सोर्स: Twitter @shaandelhite

Highlightsकांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को कर्नाटक में डोसा बनाते हुए देखा गया है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें उन्हें डोसा बनाते हुए देखा जा सकता है। वे फिलहाल कर्नाटक के दौरे पर है और वे वहां चुनाव प्रचार करने के लिए आई है।

बेंगलुरु: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा को कर्नाटक के एक रेस्तरां में डोसा बनाते हुए देखा गया है। इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है जिसमें कांग्रेस महासचिव को रेस्तरां में डोसा बनाते हुए देखा गया है। उनके साथ कर्नाटक कांग्रेस के कई और बड़े नेता भी मौजूद थे। 

प्रियंका गांधी ने न केवल डोसा बनाया बल्कि रेस्तरां में छोटे बच्चों से बात भी किया है। वीडियो में डोसा बनाते समय वहां मौजूद लोगों द्वारा यह भी कहते हुए सुना गया है कि 'मैडम और एक दो...', इस पर बोलते हुए कांग्रेस महासचिव ने कहा है कि '...आप खाओगे।'

प्रियंका गांधी ने जला दिए दो डोसे

प्रियंका गांधी वाद्रा ने चुनावी राज्य कर्नाटक में बुधवार को अपने व्यस्त चुनावी कार्यक्रम से विराम लिया और यहां एक रेस्तरां में डोसा बनाने के कुछ गुण सीखे। बता दें कि प्रदेश कांग्रेस प्रमुख डी. के. शिवकुमार, पार्टी महासचिव एवं कर्नाटक के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला एवं कुछ अन्य लोगों के साथ प्रियंका मैसुरु के सबसे पुराने रेस्तरां में से एक ‘मयलारी होटल’ में नाश्ता करने गई थीं। 

इडली और डोसा खाने के बाद प्रियंका ने डोसा बनाने की कला सीखने की इच्छा जताई। इस पर रेस्तरां का मालिक फौरन मान गया और उन्हें रसोई में ले गया। डोसा बनाने के लिए उन्होंने तवे पर डोसे का घोल डाला और उसे बिल्कुल सही आकार में फैलाया। हालांकि समय पर नहीं पलट पाने के कारण कम से कम दो डोसे जल गए, जिससे आसपास के लोग हंस पड़े। 

यही नहीं वहां मौजूद लोगों ने प्रियंका से और डोसे बनाने को कहा जिस पर कांग्रेस महासचिव ने कहा कि सवाल करते हुए कहा कि आप खाओगे। बाद में प्रियंका ने रेस्तरां के मालिक और उनके परिवार का शुक्रिया अदा किया और उनके साथ सेल्फी भी ली है। 

कांग्रेस ने वीडियो को किया है शेयर

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा के इस वीडियो को पार्टी ने शेयर किया है। पार्टी ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि "परफेक्ट डोसा तो बस शुरुआत है; ऐसे कुशल हाथों से, दुनिया में वे कितनी शक्ति ला सकते हैं, इसकी कोई सीमा नहीं है।"

वीडियो को देख कई यूजर्स ने भी इस पर कमेंट्स भी किया है। एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा है कि "झाड़ू लगाना, डोसा बनाना, कुशल ग्रहणी के लक्षण है ।पर शृंगार से नहीं लगता कि शादीशुदा है। चुनाव नहीं जीतोगे बाक़ी ये सब चलने दो।" एक और यूजर ने लिखा है "यही सब अच्छा है करना, बहुत लूट लिया अब राजनीति में डाल नही गलने वाली कांग्रेस की।"

भाषा इनपुट के साथ
 

Web Title: Priyanka Gandhi made dosa in restaurant in Karnataka 2 dosas got burnt due to not turning on time watch video

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे