लाइव न्यूज़ :

प्रियंका गांधी ट्विटर की रानी हैं : सिद्धार्थ नाथ

By भाषा | Updated: March 19, 2021 17:41 IST

Open in App

प्रयागराज, 19 मार्च उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ नीत सरकार की चार साल की उपलब्धियों पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा ट्विटर पर तंज कसे जाने पर प्रदेश के मंत्री एवं सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने शुक्रवार को यहां कहा कि प्रियंका गांधी ट्विटर की रानी हैं। कांग्रेस नेता पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि ट्विटर की रानी जब जमीन पर उतरेंगी तो वास्तविकता दिखेगी।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश सरकार की चार साल की उपलब्धियों पर ट्वीट किया है कि प्रदेश सरकार को अपने प्रचार में यह डिसक्लेमर डलवाना चाहिए। “इस प्रचार के सभी पात्र एवं घटनाएं काल्पनिक हैं। इनका वास्तविक जीवन से कोई संबंध नहीं है।” इससे ट्विटर पर बनाए लेखपाल को नहीं भागना पड़ेगा नेपाल।

यहां सर्किट हाउस में संवाददाताओं से बातचीत में सिंह ने कहा, "आजकल उनको (प्रियंका) नाव पर बैठकर यात्रा करने का शौक है। इससे उनको घाट का नजारा जरूर अच्छा दिखता होगा।"

इस बीच, योगी आदित्यनाथ सरकार की चार साल की उपलब्धियां गिनाते हुए मंत्री ने कहा कि ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ में उत्तर प्रदेश पिछले चार साल में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। 2017 में प्रदेश की एसजीडीपी 10.71 लाख करोड़ थी जो चार साल में 21.50 लाख करोड़ रुपये पहुंच गई।

मंत्री ने कहा कि विश्व में मोबाइल फोन का डिसप्ले तीन देशों- अमेरिका, वियतनाम और चीन में बनाया जाता है। कोरोना काल में सैमसंग का मोबाइल डिसप्ले यूनिट चीन से नोएडा आया और अगले महीने इसका विनिर्माण शुरू हो जाएगा। इस यूनिट पर 5,000 करोड़ रुपये का निवेश आया है।

उन्होंने बताया कि एमएसएमई विभाग ने छोटी इकाइयों को 2.5 लाख करोड़ रुपये धन दिया है, एक करोड़ 80 लाख नौकरियां पैदा की हैं और 50 लाख नई इकाइयां स्थापित हुई हैं। वर्ष 2017 में प्रदेश में बेरोजगारी की दर 17.4 प्रतिशत थी जो आज की तारीख में घटकर 4.1 प्रतिशत रह गई है।

सिंह ने बताया कि पिछले चार साल में 89 लाख 17 हजार अवैध राशन कार्ड काटे गए, जबकि 1 करोड़ 17 लाख नए कार्ड बनाए गए हैं। इससे 2,738 करोड़ रुपये की बचत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल