लाइव न्यूज़ :

प्रियंका गांधी के लखनऊ आगमन पर हो रही है भव्य स्वागत की तैयारी, राहुल, सिंधिया के साथ मिलकर बनायेंगी मास्टरप्लान

By भाषा | Updated: February 9, 2019 17:40 IST

कांग्रेस नेताओं के मुताबिक राज्य की 80 लोकसभा सीटों में से 42 सीटों की प्रभारी प्रियंका राजधानी में 14 फरवरी तक अपने प्रवास के दौरान विधानसभा वार पार्टी के पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगी।

Open in App

कांग्रेस की नवनियुक्त महासचिव एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के सोमवार को राजधानी आगमन की जबरदस्त तैयारियां की जा रही है।

प्रियंका के साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया भी सोमवार को लखनऊ आ रहे है। इस यात्रा को कांग्रेस के लोकसभा चुनाव की व्यापक तैयारियों के तौर पर देखा जा रहा है।

कांग्रेस नेताओं के मुताबिक राज्य की 80 लोकसभा सीटों में से 42 सीटों की प्रभारी प्रियंका राजधानी में 14 फरवरी तक अपने प्रवास के दौरान विधानसभा वार पार्टी के पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगी । प्रियंका का प्रदेश के कांग्रेस पदाधिकारियों और नेताओं से मिलने का पूरा कार्यक्रम विस्तार से बना लिया गया है।

इस बीच इन तीनों नेताओं के आगमन पर कांग्रेस ने व्यापक स्वागत कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप दे दिया है। हवाई अड्डे से उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय नेहरू भवन तक के लगभग 10 किलोमीटर के रास्ते पर 37 स्थानों पर कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता इन नेताओं का स्वागत करेंगे। पूरे रास्ते को होर्डिंग बैनर और कटआउट से सजाया जा रहा है।

टॅग्स :प्रियंका गांधीराहुल गांधीज्योतिरादित्य माधवराव सिंधियाकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे