लाइव न्यूज़ :

प्रियंका गांधी ने बंगला खाली करने से पहले BJP सांसद अनिल बलूनी को चाय पर आमंत्रित कियाः सूत्र

By भाषा | Updated: July 27, 2020 06:16 IST

सूत्रों ने बताया कि उन्होंने गुड़गांव सेक्टर 42 की एक रिहायशी सोसाइटी स्थित एक मकान में अपना कुछ सामान भेजा है, लेकिन वह वहां नहीं रहेंगी।

Open in App
ठळक मुद्देसरकारी बंगला खाली करने की एक अगस्त की समय सीमा से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा नेता अनिल बलूनी को चाय पर आमंत्रित किया है।यह बंगला बलूनी को ही आवंटित हुआ है

 दिल्ली के लुटियंस जोन में स्थित अपना सरकारी बंगला खाली करने की एक अगस्त की समय सीमा से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा नेता अनिल बलूनी को चाय पर आमंत्रित किया है। दरअसल, यह बंगला बलूनी को ही आवंटित हुआ है।

सूत्रों ने यह जानकारी दी है। समझा जाता है कि भाजपा के राज्यसभा सदस्य को रविवार को आमंत्रण भेज कर उनकी सहूलियत जानने और इसकी पुष्टि करने की कोशिश की गई है। इस बाबत बलूनी से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन कॉल का जवाब नहीं दिया।

प्रियंका गांधी 35, लोधी एस्टेट स्थित आवास खाली करने की प्रक्रिया में हैं। शहरी विकास मंत्रालय ने एक जुलाई को उन्हें नोटिस जारी कर उनसे एक अगस्त तक बंगला खाली करने को कहा था क्योंकि पिछले साल उनका सुरक्षा कवर घटाने के बाद वह इसके लिये योग्य नहीं रह गई हैं।

समझा जाता है कि उन्होंने दिल्ली में एक मकान देख रहा है और वह वहां जल्द ही रहने के लिये चली जाएंगी। सूत्रों ने बताया कि उन्होंने गुड़गांव सेक्टर 42 की एक रिहायशी सोसाइटी स्थित एक मकान में अपना कुछ सामान भेजा है, लेकिन वह वहां नहीं रहेंगी। उन्होंने बताया कि गुड़गांव के मकान का इस्तेमाल उनके बच्चे कभी-कभी किया करते हैं और वह मध्य दिल्ली में ही रहेंगी। 

टॅग्स :प्रियंका गांधीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतSonia Gandhi health update: सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक्स से इलाज?, मां को देखने सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी

भारत48 वर्षों तक कांग्रेस का मुख्यालय?, 24 अकबर रोड और 5 रायसीना रोड स्थित कार्यालयों को 28 मार्च तक खाली करने का नोटिस, जानिए इतिहास?

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग