लाइव न्यूज़ :

‘आप पर गर्व है मां, दुनिया चाहे कुछ भी कहे या सोचे, मुझे पता है, आपने यह सब प्यार के लिए किया’, प्रियंका ने मां सोनिया गांधी के प्रति सम्मान जताते हुए लिखा...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 26, 2022 21:03 IST

सोनिया गांधी ने बुधवार को कांग्रेस की बागडोर पार्टी के नये अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को सौंप दी। 1998-2017 तक अध्यक्ष के तौर पर और फिर 2019-22 तक अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर नेतृत्व किया।

Open in App
ठळक मुद्देराजीव गांधी ने 1968 में इटली की रहने वाली एंटोनिया माइनो से विवाह किया था।अपना नाम बदलकर सोनिया गांधी कर लिया और भारत को अपना घर बना लिया। राजीव गांधी की 21 मई 1991 को श्रीपेरंबदूर में हत्या कर दी गई थी।

नई दिल्लीः कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर अपनी मां सोनिया गांधी के प्रति सम्मान जताते हुए लिखा, ‘‘मुझे पता है, आपने यह सब प्यार के लिए किया।’’ सोनिया गांधी ने बुधवार को कांग्रेस की बागडोर पार्टी के नये अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को सौंप दी।

गत 24 वर्षों में गांधी परिवार से बाहर के पहले पार्टी अध्यक्ष बने खड़गे ने यहां कांग्रेस मुख्यालय में राजीव गांधी की फ़्रेम की हुई एक तस्वीर सोनिया गांधी को भेंट की। लगभग 20 वर्षों तक पार्टी का नेतृत्व करने वाली सोनिया गांधी ने अपने पति की तस्वीर को हाथ में ऊपर उठाया जिस पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ तालियां बजायी। प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पर अपने भावनात्मक पोस्ट में अपने माता-पिता की एक तस्वीर डालकर लिखा, ‘‘आप पर गर्व है मां, दुनिया चाहे कुछ भी कहे या सोचे, मुझे पता है, आपने यह सब प्यार के लिए किया।’’

कार्यक्रम में कांग्रेस नेता अजय माकन ने सोनिया गांधी के प्रति कृतज्ञता जताने वाला एक बयान पढ़ा जिसमें, पार्टी ने कहा कि उन्होंने भारत को इसके विभिन्न रूपों और इसकी अथाह सामाजिक-सांस्कृतिक-भौगोलिक समग्रता में पहचाना और आत्मसात किया। बयान में कहा गया, ‘‘वह अपनी राजनीतिक प्रेरणा इस महान देश के लिए अपने गहरे प्रेम से लेती हैं। लोगों ने भी उन्हें वही प्यार और विश्वास लौटाया है।’’

बयान में कहा गया, ‘‘अपने हस्तक्षेप से उन्होंने पार्टी की राजनीति को समय की जरूरत के हिसाब से प्रासंगिक और लचीला बनाया और जब भी जरूरत पड़ी, उन्होंने कठिन और दूरगामी फैसले लिये तथा भविष्य के लिए नींव रखी।’’ सोनिया गांधी ने पार्टी का सबसे लंबे समय तक नेतृत्व किया। उन्होंने पार्टी का 1998-2017 तक अध्यक्ष के तौर पर और फिर 2019-22 तक अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर नेतृत्व किया।

राजीव गांधी ने 1968 में इटली की रहने वाली एंटोनिया माइनो से विवाह किया था जिन्होंने बाद में अपना नाम बदलकर सोनिया गांधी कर लिया और भारत को अपना घर बना लिया। राजीव गांधी की 21 मई 1991 को श्रीपेरंबदूर में हत्या कर दी गई थी। सोनिया गांधी पहले राजनीति से पूरी तरह दूर रहीं। उन्होंने 1997 में राजनीति में प्रवेश किया और अगले वर्ष पार्टी प्रमुख बनीं। 

टॅग्स :सोनिया गाँधीराहुल गांधीमल्लिकार्जुन खड़गेकांग्रेसप्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह, वे किसी और नेता पर भरोसा नहीं कर पा रही हैं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया