लाइव न्यूज़ :

पायलट के साथ चल रही है प्रियंका गांधी की बातचीत: माकन

By भाषा | Updated: June 18, 2021 12:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 जून कांग्रेस महासचिव अजय माकन ने राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट और उनके समर्थक विधायकों की नाराजगी की खबरों को बेबुनियाद करार देते हुए शुक्रवार को कहा कि पायलट के साथ पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा की बातचीत चल रही है।

उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि पायलट के साथ वह और कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भी बातचीत कर रहे हैं।

पायलट और उनके समर्थक विधायकों के नाराज होने की खबरों के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी ने कहा कि यह सब बातें बेबुनियाद हैं।

उल्लेखनीय है कि पायलट हाल ही में कई दिनों तक दिल्ली में थे और फिर जयपुर लौट गए। ऐसे में अटकलें चल रही थीं कि उनकी कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के साथ मुलाकात नहीं सकी।

हालांकि, माकन ने इन अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि पायलट कांग्रेस के ‘स्टार’ हैं और अगर वह किसी से मिलना चाहेंगे तो यह संभव ही नहीं है कि उनकी मुलाकात नहीं हो पाए।

उन्होंने कहा, ‘‘यह सबको पता है कि प्रियंका जी 10 दिनों से दिल्ली में नहीं हैं। उनकी पायलट जी के साथ बातचीत हो रही है। पायलट जी के साथ मैं और वेणुगोपाल जी भी बातचीत कर रहे हैं।’’

माकन ने बताया कि राजस्थान कैबिनेट में नौ पद खाली हैं और इन्हें भरने तथा दूसरी राजनीतिक नियुक्तियों के लिए काम चल रहा है तथा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पायलट और दूसरे वरिष्ठ नेताओं के साथ इस संदर्भ में बातचीत भी हो रही है।

कांग्रेस महासचिव पार्टी के विधायकों का आह्वान किया कि वे सार्वजनिक रूप से कोई बयान नहीं दें और पार्टी के मंच पर ही अपनी बात रखें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर