लाइव न्यूज़ :

Video: हिरासत में लिये जाने के बाद प्रियंका गांधी ने कहा- 'पता नहीं यूपी पुलिस मुझे कहां ले जा रही है' 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 19, 2019 12:39 IST

सोनभद्र में भूमि विवाद को लेकर बुधवार(17 जुलाई) को हुए खूनी संघर्ष में 10 लोगों की मौत के सिलसिले में 26 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसोनभद्र में भूमि विवाद को लेकर बुधवार(17 जुलाई) को हुए खूनी संघर्ष में 10 आदिवासियों की मौत हो गई है।  सोनभ्रद इलाके में हालात को देखते हुये धारा 144 लगा दिया गया है।

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में हुए जमीन विवाद को लेकर नरसंहार के बाद कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार (19 जुलाई) को पीड़ित परिवार से मिलने से रोक दिया गया है। प्रशासन के द्वारा रोके जाने के बाद प्रियंका गांधी मिर्ज़ापुर में सड़क पर धरन पर बैठ गई थी। जिसके बाद यूपी पुलिस ने सोनिया गांधी को हिरासत में ले लिया है। सोनभ्रद इलाके में हालात को देखते हुये धारा 144 लगा दिया गया है। सोनभद्र में भूमि विवाद को लेकर बुधवार(17 जुलाई) को हुए खूनी संघर्ष में 10 आदिवासियों की मौत हो गई है। 

प्रियंका गांधी ने गिरफ्तारी के बाद कहा, पता नहीं मुझे यूपी पुलिस कहां लेकर जा रही है। डीएम की गाड़ी में प्रियंका गांधी ने जाते वक्त है, मैं सिर्फ पीड़ित परिवार वालों से मिलने आई थी। मुझे नहीं पता यूपी पुलिस मुझे कहां लेकर जा रही है। लेकिन हम हर जगह जाने को तैयार हैं। 

प्रियंका गांधी ने बीएचयू के ट्रामा सेंटर में सोनभद्र में हुए नरसंहार के घायलों का हाल जानने शुक्रवार की सुबह 11:05 पर ट्रामा सेंटर पहुंची थीं। सोनभद्र में भूमि विवाद को लेकर बुधवार(17 जुलाई) को हुए खूनी संघर्ष में 10 लोगों की मौत के सिलसिले में 26 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

 मृतकों को दफनाने को लेकर ग्रामीणों और स्थानीय प्रशासन के बीच कई घंटे तक चला गतिरोध देर रात को समाप्त हो गया। पुलिस ने मामले में हिंसा के मुख्य आरोपी एक ग्राम प्रधान को भी पकड़ लिया। जिसके बाद गिरफ्तार लोगों की संख्या 26 हो गयी है। बुधवार की हिंसा में 18 अन्य घायल भी हो गये। पुलिस ने ग्राम प्रधान के दो भतीजों - गिरिजेश और विमलेश - को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। कुल 61 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इनमें 11 नामजद हैं। इस घटना में जिसकी भी मौत हुई वो सब आदिवासी हैं।  

टॅग्स :प्रियंका गांधीकांग्रेसउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां