लाइव न्यूज़ :

प्रियंका गांधी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की

By भाषा | Updated: September 28, 2021 15:16 IST

Open in App

लखनऊ, 28 सितंबर उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की तैयारियों का जायजा लेने आईं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने अपने दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की।

पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के मीडिया संयोजक ललन कुमार ने बताया कि प्रियंका ने पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, पार्टी विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ लखनऊ स्थित अपने आवास 'कौल हाउस' में बैठक की।

कुमार ने बताया कि इस दौरान प्रियंका ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और चुनाव के मद्देनजर पार्टी के आगामी कार्यक्रमों तथा अभियानों के सिलसिले में विस्तार से चर्चा की और जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि भविष्य में पार्टी राज्य के सभी मंडल मुख्यालयों पर रैलियां करेगी और बैठक में इस सिलसिले में भी चर्चा की गई।

उन्होंने बताया कि इस बैठक के बाद प्रियंका कांग्रेस राज्य मुख्यालय पर पहुंचेंगी और पार्टी के अन्य पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी।

उन्होंने बताया कि प्रियंका उत्तर प्रदेश के अपने दौरे के दौरान पार्टी के सहयोगी संगठनों के पदाधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगी।

गौरतलब है कि प्रियंका राज्य के अपने एक हफ्ते के दौरे पर सोमवार को लखनऊ पहुंची थीं। पार्टी की प्रदेश प्रभारी के तौर पर सक्रिय प्रियंका आगामी विधानसभा चुनाव के सिलसिले में पार्टी की तैयारियों पर लगातार नजर रख रही हैं और बूथ स्तर तक तैयारियों के लिए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के प्रशिक्षण पर खास जोर दिया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह