लाइव न्यूज़ :

प्रियंका गांधी ने लखनऊ में वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारिेयों से की अलग-अलग बैठक

By भाषा | Updated: September 29, 2021 17:01 IST

Open in App

लखनऊ, 29 सितंबर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बुधवार को पार्टी राज्य मुख्यालय पर दल के नेताओं तथा कार्यकर्ताओं से अलग-अलग बैठक कर आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के मीडिया संयोजक ललन कुमार ने बताया कि राजधानी लखनऊ के दौरे पर आई कांग्रेस महासचिव और पार्टी की प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा ने पार्टी राज्य मुख्यालय पर दल के नेताओं तथा पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठक कर आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की।

उन्होंने बताया कि अपने दौरे के तीसरे दिन प्रियंका ने चिकित्सकों तथा स्वास्थ्य कर्मियों से भी मुलाकात की और कोविड-19 महामारी काल के दौरान उनकी सेवाओं के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

कुमार ने बताया कि प्रियंका ने इस मुलाकात के दौरान कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों ने जिस सेवा और समर्पण के साथ दिन-रात काम किया वह बेमिसाल है। इस दौरान अनेक युवा चिकित्सक उत्तर प्रदेश कांग्रेस की 'हेलो डॉक्टर' हेल्पलाइन से भी जुड़े रहे।

कुमार ने बताया कि प्रियंका ने युवा चिकित्सकों से स्वास्थ्य संबंधी मसलों पर अपने सुझाव देने की अपील भी की। उन्होंने बताया कि प्रियंका लखनऊ स्थित अपने आवास कौल हाउस पर पार्टी के सचिवों के साथ भी बैठक करेंगी।

प्रियंका का इस महीने यह उत्तर प्रदेश का दूसरा दौरा है। इससे पहले वह नौ सितंबर को लखनऊ आई थीं और पार्टी की चुनाव संबंधी तैयारियों का जायजा लिया था।

कांग्रेस ने वर्ष 2017 का विधानसभा चुनाव समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करके लड़ा था। उसने 114 सीटों पर प्रत्याशी खड़े किए थे, जिनमें से महज सात सीटों पर उसे जीत हासिल हुई थी। इस बार कांग्रेस ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि वह विधानसभा चुनाव में किसी भी बड़े दल से गठबंधन नहीं करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित