लाइव न्यूज़ :

प्रियंका गांधी में अपनी दादी इंदिरा गांधी जैसा ही जज्बा है : शिवसेना

By भाषा | Updated: October 6, 2021 15:29 IST

Open in App

मुंबई, छह अक्टूबर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी में ठीक वैसा ही जोश और उत्साह है जैसा उनकी दिवंगत दादी इंदिरा गांधी में था। शिवसेना ने लखमीपुर खीरी जिले में हिंसा में मारे गए किसानों के परिवार के सदस्यों से मिलने जा रही कांग्रेस महासचिव को हिरासत में लेने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उत्तर प्रदेश सरकार की आलोचना करते हुए बुधवार को यह बात कही।

शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में एक संपादकीय में पार्टी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके पंजाब समकक्ष चरणजीत सिंह चन्नी को लखमीपुर खीरी जाने से रोकने पर यह भी पूछा कि क्या भारत-पाकिस्तान जैसी कोई दुश्मनी थी और देश के संघीय ढांचे में इसे "अजीब घटना" करार दिया।

मराठी दैनिक में कहा गया, “चूंकि वह (प्रियंका गांधी) कांग्रेस पार्टी की महासचिव हैं, उन पर राजनीतिक हमला हो सकता है, लेकिन वह महान नेता इंदिरा गांधी की पोती भी हैं जिन्होंने देश के लिए महान बलिदान दिया और पाकिस्तान (बांग्लादेश में) का विभाजन किया। जिन लोगों ने उन्हें अवैध रूप से हिरासत में लिया था, उन्हें इस बात से अवगत होना चाहिए था।”

शिवसेना ने कहा कि प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश प्रशासन से तीखे सवाल किए कि उनका अपराध क्या था और उन्हें हिरासत में लेने के लिए क्या उनके खिलाफ वारंट जारी किया गया था या उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।

संपादकीय में आरोप लगाया गया कि (उत्तर प्रदेश) प्रशासन ने न सिर्फ उन्हें रोका बल्कि उनके साथ धक्का-मुक्की भी की गई।

इसमें कहा गया, “प्रियंका गांधी एक निर्भीक नेता एवं योद्धा हैं। उनकी आंखों और आवाज में इंदिरा गांधी जैसा ही जज्बा है।”

मंगलवार को, प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि उन्हें सीतापुर में पीएसी परिसर में अवैध रूप से रखा जा रहा था, उन्हें कोई नोटिस या प्राथमिकी नहीं दी गई, और उन्हें अपने कानूनी वकील से मिलने की अनुमति नहीं दी गई।

अधिकारियों ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने शांति भंग होने की आशंका के कारण उनके और 10 अन्य लोगों के खिलाफ एहतियातन हिरासत से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

शिवसेना ने दावा किया कि प्रियंका गांधी का ‘अपमान’ किया गया।

मराठी समाचार-पत्र ने कहा कि अगर यह महाराष्ट्र में भाजपा की किसी महिला कार्यकर्ता के साथ हुआ होता तो पार्टी अपनी महिला स्वयंसेवियों की पूरी फौज खड़ी कर देती।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?