लाइव न्यूज़ :

महासचिव प्रियंका गांधी का लखनऊ में पहला दौरा आज, ऑडियो जारी कर यूपी वालों से कही ये बात

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 11, 2019 06:23 IST

प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया भी सोमवार को लखनऊ आ रहे है।

Open in App
ठळक मुद्देहवाई अड्डे से उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय नेहरू भवन तक के लगभग 100 से ज्यादा स्वागत स्थल चिह्नित किए गए हैं।कांग्रेस के लखनऊ प्रभारी विनोद मिश्र ने बताया कि अवध चौराहे के आगे लखनऊ के कार्यकर्ता स्वागत करेंगे।

कांग्रेस महासचिव के तौर पर उत्तर प्रदेश की अपनी पहली यात्रा से एक दिन पहले प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि राज्य के लोगों के साथ मिल कर वह ‘‘नयी तरह की राजनीति’’ शुरू करने की उम्मीद करती हैं, जिसमें हर किसी की हिस्सेदारी होगी।

प्रियंका को पूर्वी उप्र का और ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी उप्र का प्रभारी कांग्रेस महासचिव नियुक्त किए जाने के बाद सोमवार को राज्य की उनकी यह पहली यात्रा होगी। उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी होंगे। पिछले महीने नयी नियुक्तियों की घोषणा होने के बाद ये लोग इस अहम राज्य का दौरा कर रहे हैं।

प्रियंका ने कांग्रेस के शक्ति ऐप के जरिए प्रदेश वासियों से क्या कहा?

प्रियंका ने कांग्रेस के शक्ति ऐप के जरिए कहा, ‘‘मैं आप सब से मिलने के लिए कल लखनऊ आ रही हूं। मुझे उम्मीद है कि साथ मिल कर हम नयी तरह की राजनीति शुरू करेंगे, ऐसी राजनीति जिसमें आप सब हित धारक होंगे...मेरे युवा मित्रों, मेरी बहनों और यहां तक कि सबसे कमजोर व्यक्ति, सबकी आवाज सुनी जाएगी।’’ 

 

तीनों नेताओं के हवाईअड्डे से पार्टी के राज्य मुख्यालय तक की यात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं का रोड शो करने की योजना है। 

कांग्रेस लोकसभा चुनाव से पहले इस यात्रा को राज्य में पार्टी के चुनाव प्रचार के शंखनाद के तौर पर देख रही है। 

प्रियंका ने कहा, ‘‘आइए, एक नये भविष्य का निर्माण करें, मेरे साथ नयी राजनीति करें। धन्यवाद।’’  सिंधिया ने अपने संदेश में कहा, ‘‘कल मैं आपके पास आ रहा हूं। उप्र के युवाओं को भविष्य के लिए एक खाके की और राज्य को बदलाव की जरूरत है। आइए हमारे साथ जुड़िये और उत्तर प्रदेश में बदलाव लाइए।’’  कांग्रेस के दोनों महासचिव 12,13 और 14 फरवरी को लखनऊ में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बात करेंगे। 

कांग्रेस नेताओं के मुताबिक राज्य की 80 लोकसभा सीटों में से 42 सीटों की प्रभारी प्रियंका राजधानी में 14 फरवरी तक अपने प्रवास के दौरान विधानसभा वार पार्टी के पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगी । प्रियंका का प्रदेश के कांग्रेस पदाधिकारियों और नेताओं से मिलने का पूरा कार्यक्रम विस्तार से बना लिया गया है।

100 से ज्यादा स्वागत स्थल प्रियंका गांधी के लिए 

कांग्रेस की नवनियुक्त महासचिव एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के सोमवार को राजधानी आगमन की जबरदस्त तैयारियां की गई हैं। प्रियंका के साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया भी सोमवार को लखनऊ आ रहे है। हवाई अड्डे से उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय नेहरू भवन तक के लगभग 100 से ज्यादा स्वागत स्थल चिह्नित किए गए हैं। कानपुर, उन्नाव, सीतापुर, लखीमपुर, फैजाबाद, सुलतानपुर, अमेठी, रायबरेली, बाराबंकी, फैजाबाद आदि जिलों से कार्यकर्ताओं स्वागत के लिए पहुंचेंगे। 

कांग्रेस के लखनऊ प्रभारी विनोद मिश्र ने बताया कि अवध चौराहे के आगे लखनऊ के कार्यकर्ता स्वागत करेंगे। हवाई अड्डे से उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय नेहरू भवन तक पूरे रास्ते को होर्डिंग बैनर और कटआउट से सजाया जा रहा है।(पीटीआई इनपुट के साथ)

टॅग्स :प्रियंका गांधीकांग्रेसउत्तर प्रदेशलोकसभा चुनावज्योतिरादित्य माधवराव सिंधियालखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां