यूपी में कांग्रेस के ढाचे को मजूबत करने में जुटीं प्रियंका गांधी, पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत कर बना रही हैं रणनीति

By भाषा | Updated: October 24, 2019 05:48 IST2019-10-24T05:48:41+5:302019-10-24T05:48:41+5:30

प्रियंका गांधी ने पार्टी के सक्रिय नेताओं से अलग से भी मुलाकात की और इन नेताओं को कुछ जिम्मेदारियां भी सौंपी गयीं। पूर्व सांसद अशोक सिंह के पुत्र मनीष सिंह अपने समर्थकों के साथ भुएमऊ अतिथि गृह पहुंचे और कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली।

Priyanka gandhi discusses with Congress workers about strengthening organizational structure in UP | यूपी में कांग्रेस के ढाचे को मजूबत करने में जुटीं प्रियंका गांधी, पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत कर बना रही हैं रणनीति

File Photo

Highlightsकांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर सांगठनिक ढांचा मजबूत करने और आगामी आंदोलनों पर रणनीति को लेकर चर्चा की।प्रियंका ने जिले के भुएमऊ में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यशाला के दूसरे दिन जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर सांगठनिक ढांचा मजबूत करने और आगामी आंदोलनों पर रणनीति को लेकर चर्चा की। प्रियंका ने जिले के भुएमऊ में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यशाला के दूसरे दिन जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

उन्होंने इस दौरान उनका हालचाल पूछा और उनकी समस्याओं को सुनकर निराकरण का भरोसा दिलाया। कार्यशाला में उत्तर प्रदेश में सांगठनिक ढांचा मजबूत करने और आगामी आंदोलनों पर रणनीति बनी। कार्यशाला में उपस्थित पदाधिकारियों की जिम्मेदारी और जवाबदेही तय की गई। साथ ही साथ उत्तर प्रदेश में विभिन्न मुद्दों पर आंदोलन करने की रूपरेखा तैयार की गई।

प्रियंका ने पार्टी के सक्रिय नेताओं से अलग से भी मुलाकात की और इन नेताओं को कुछ जिम्मेदारियां भी सौंपी गयीं। पूर्व सांसद अशोक सिंह के पुत्र मनीष सिंह अपने समर्थकों के साथ भुएमऊ अतिथि गृह पहुंचे और कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। इस दौरान उन्होंने प्रियंका से मुलाकात की।

मनीष सिंह ने कहा कि उन्होंने उनकी (प्रियंका) कार्यशैली से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया। तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, बाबा साहब भीमराव आंबेडकर, मौलाना अबुल कलाम आजाद, सरदार वल्लभ भाई पटेल, सुभाष चन्द्र बोस, विनोबा भावे, छत्रपति शाहू जी, ज्योतिबा फुले, कबीर समेत देश के तमाम महापुरूषों के विचारों पर गहन परिचर्चा हुई।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने देश की आर्थिक स्थिति पर गहन चर्चा की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा गया है कि वे भाजपा सरकार की कथित जनविरोधी आर्थिक नीतियों, जीएसटी के गलत क्रियान्वयन, नोटबंदी, कालाधन और आर्थिक मंदी के नुकसान को जनता के बीच बेहतर तरीके से लेकर जाये।

प्रशिक्षण कार्यशाला में बेरोजगारी, किसान समस्या, कानून व्यवस्था, महिला हिंसा, उत्पीड़न, शिक्षा, स्वास्थ्य, बाढ़ जैसे ज्वलंत मुद्दों पर गंभीर चर्चा हुई। जनता से संवाद, कुशल नेतृत्व, जनसंचार माध्यमों के उपयोग, सोशल मीडिया का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित फिल्म दिखाई गई। 

Web Title: Priyanka gandhi discusses with Congress workers about strengthening organizational structure in UP

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे