प्रियंका गांधी ने कांग्रेस विधायक की बलात्कार संबंधी टिप्पणी की निंदा की

By भाषा | Updated: December 17, 2021 18:49 IST2021-12-17T18:49:24+5:302021-12-17T18:49:24+5:30

Priyanka Gandhi condemns Congress MLA's rape remark | प्रियंका गांधी ने कांग्रेस विधायक की बलात्कार संबंधी टिप्पणी की निंदा की

प्रियंका गांधी ने कांग्रेस विधायक की बलात्कार संबंधी टिप्पणी की निंदा की

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बलात्कार के संदर्भ में कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी की निंदा करते हुए शुक्रवार को कहा कि ऐसे बयानों का बचाव नहीं किया जा सकता।

प्रियंका ने ट्वीट किया, ‘‘मैं के आर रमेश कुमार द्वारा दिए गए बयान की पूरी तरह निंदा करती हूं। यह समझ से परे है कि कोई कैसे इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल कर सकता है। इसका बचाव नहीं किया जा सकता है। बलात्कार एक जघन्य अपराध है। बात खत्म।’’

कर्नाटक विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक के आर रमेश कुमार ने बृहस्पतिवार को विधानसभा में अत्यंत विवादास्पद टिप्पणी करते हुए कहा था, " जब बलात्कार अपरिहार्य है तो इसका आनंद लो।”

विधानसभा में बारिश और बाढ़ से संबंधित नुकसान को लेकर चर्चा हो रही थी जिसमें कई विधायक अपने-अपने क्षेत्र के लोगों की दशा पर बात करना चाह रहे थे और इस दौरान रमेश कुमार ने विधानसभा अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी के साथ बातचीत करते हुए यह टिप्पणी की।

विवाद बढ़ने के बाद रमेश कुमार ने अपनी टिप्पणी के लिए शुक्रवार को माफी मांगी और कहा कि वह आगे से अपने शब्दों को लेकर सावधानी बरतेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Priyanka Gandhi condemns Congress MLA's rape remark

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे