लाइव न्यूज़ :

जयपुर से लखनऊ लौटीं प्रियंका गांंधी, यहां रहा अगले चार दिनों का पूरा प्लान

By भाषा | Updated: February 12, 2019 20:31 IST

प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश की 42 सीटों की जिम्मेदारी दी गयी है। राज्य के इस हिस्से में भाजपा का खासा दबदबा माना जाता है। खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी इसी क्षेत्र के वाराणसी की नुमाइंदगी करते हैं।

Open in App

मिशन—उत्तर प्रदेश पर निकलीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज दोपहर जयपुर से लौटने के बाद अपने लखनऊ दौरे के दूसरे दिन लोकसभावार बैठकों का दौर शुरू किया। पार्टी सूत्रों के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश की कांग्रेस प्रभारी प्रियंका ने जयपुर से लौटने के बाद अपने जिम्मे वाले लोकसभा क्षेत्रों के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठकों का सिलसिला शुरू किया।

प्रियंका कल राजधानी में रोड शो करने के बाद अपने पति रॉबर्ट वाड्रा से मुलाकात के लिये देर रात विशेष विमान से जयपुर रवाना हो गयी थीं। वह दोपहर करीब एक बजे लखनऊ हवाई अड्डे पर पहुंची। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर समेत कई वरिष्ठ नेता उनकी अगवानी के लिये हवाई अड्डे पहुंचे थे ।

प्रवर्तन निदेशालय वाड्रा और उनकी मां मॉरीन से बीकानेर में जमीन खरीद मामले में पूछताछ कर रहा है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश की कांग्रेस प्रभारी प्रियंका लखनऊ के चार दिन के दौरे पर हैं। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक प्रियंका आज लखनऊ, मोहनलालगंज, प्रयागराज, अम्बेडकर नगर, सीतापुर, कौशाम्बी, फतेहपुर, बहराइच, फूलपुर और अयोध्या समेत 11 लोकसभा क्षेत्रों के वरिष्ठ नेताओं तथा पदाधिकारियों के साथ एक—एक कर बैठक कर रही हैं। बैठकों का यह दौर देर रात तक जारी रहेगा।

इसके अलावा, प्रियंका बुधवार और गुरुवार को भी अपने प्रभार वाले बाकी लोकसभा क्षेत्रों में भी पार्टी की स्थिति का जायजा लेंगी।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक प्रियंका इन बैठकों में हर लोकसभा क्षेत्र में पार्टी संगठन की स्थिति का जायजा ले रही हैं।

प्रियंका की इन बैठकों को आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों और प्रत्याशियों के चयन के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

प्रियंका ने सोमवार को लखनऊ में एक रोडशो के जरिये अपने चुनाव अभियान की जोरदार शुरुआत की थी। इस दौरान उनके साथ उनके भाई और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश की 42 सीटों की जिम्मेदारी दी गयी है और राज्य के इस हिस्से में भाजपा का खासा दबदबा माना जाता है। खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी इसी क्षेत्र के वाराणसी की नुमाइंदगी करते हैं।

टॅग्स :प्रियंका गांधीकांग्रेसराहुल गांधीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां