लाइव न्यूज़ :

प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी के 'सुसाइड नोट' वाले मजाक पर किया हमला, बोलीं- "आत्महत्या विशेषकर युवाओं की आत्महत्या कोई मजाक का विषय नहीं है"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 27, 2023 15:54 IST

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सुसाइड नोट की हंसी उड़ाए जाने पर कहा कि उन्हें ऐसा करने की बजाय विषय पर थोड़ी गंभीरता के साथ सोचने की जरूरत है, वो देश के प्रधानमंत्री हैं और ऐसे संवेदनशील मुद्दों का उनके द्वारा मजाक बनाया जाना शोभा नहीं देता है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रियंका गांधी ने पीएम मोदी के 'सुसाइड नोट' वाले मजाक पर किया तीखा हमलाप्रधानमंत्री मोदी द्वारा ऐसे संवेदनशील मुद्दे का मजाक बनाया जाना शोभा नहीं देता हैसुसाइड को हंसी का मुद्दा बनाने की बजाय प्रधानमंत्री लोगों में इसके खिलाफ जागरुकता पैदा करें

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कथित तौर पर 'सुसाइड नोट' को लेकर किये गये मजाक को मुद्दा बनाते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर बेहद तीखा हमला बोला है। प्रियंका गांधी ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सुसाइड नोट की हंसी उड़ने की बजाय थोड़ी गंभीरता से इस विषय पर सोचें, वो देश के प्रधानमंत्री हैं और ऐसे संवेदनशील मुद्दे का उनके द्वारा मजाक बनाया जाना शोभा नहीं देता है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बात को ही नहीं समझ सके कि सुसाइड मानसिक परेशानी से उपजने वाली गंभीर बीमारी है और मनोस्वास्थ्य के प्रति उनकी असंवेदनशीलता उन्हीं का उपहास उड़ा रही है। इसलिए वो सुसाइड को हंसी का मुद्दा बनाने की बजाय लोगों में इसके खिलाफ जागरुकता पैदा करें।"

प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर प्रधानमंत्री की टिप्पणी का वीडियो साझा करते हुए कहा, "अवसाद और आत्महत्या विशेषकर युवाओं की आत्महत्या कोई मजाक का विषय नहीं है। एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक 2021 में 1,64,033 भारतीय नागरिकों ने आत्महत्या की। इसमें 30 साल से कम उम्र के लोगों की संख्या बहुत ज्यादा थी। यह त्रासदी कोई मजाक नहीं है।"

कांग्रेस नेता ने कहा, "प्रधानमंत्री द्वारा किये मजाक पर वहां हंसने वालों को खुद को जागरूक करें ताकि मानसिक स्वास्थ्य का इस असंवेदनशील तरीके से मजाक बनाने की बजाय जगरूकता पैदा की जा सके।"

मालूम हो कि प्रधानमंत्री मोदी ने एक टीवी कार्यक्रम के दौरान एक मजाक साझा किया, जिसमें वो एक प्रोफेसर की बेटी के सुसाइड नोट में एक शब्द के गलत उच्चारण का उल्लेख कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने यह मजाक उस वक्त किया जब उन्होंने कहा कि संबंधित चैनल के प्रमुख संपादक अच्छी हिंदी बोलने लगे हैं।

राहुल गांधी ने इस मामले में प्रधानमंत्री मोदी को घेरते हुए ट्वीट किया, "हज़ारों परिवार आत्महत्या के कारण अपने बच्चों को खोते हैं। प्रधानमंत्री को उनका मज़ाक नहीं उड़ाना चाहिए!"

टॅग्स :प्रियंका गांधीनरेंद्र मोदीआत्महत्या प्रयासकांग्रेसBJPराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह