लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश की बेटी और बहू दोनों हैं प्रियंका गांधी, यहां जानें उनके बारे में सबकुछ

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 11, 2019 13:41 IST

प्रियंका गांधी को हमेशा से ही उनकी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की छवि के तौर पर देखा जाता है। यूपी की जनता ने इस बात को माना भी है कि उन्हें प्रियंका गांधी में  इंदिरा गांधी की छवि दिखती है।

Open in App

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सोमवार से यूपी मिशन का आगाज किया। प्रियंका को पूर्वी उप्र का और ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी उप्र का प्रभारी कांग्रेस महासचिव नियुक्त किए जाने के बाद सोमवार को राज्य की उनकी यह पहली यात्रा की। उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी थे। पिछले महीने नयी नियुक्तियों की घोषणा होने के बाद ये लोग इस अहम राज्य का दौरा कर रहे हैं। 

प्रियंका गांधी को हमेशा से ही उनकी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की छवि के तौर पर देखा जाता है। यूपी की जनता ने इस बात को माना भी है कि उन्हें प्रियंका गांधी में  इंदिरा गांधी की छवि दिखती है। ये कहना गलत भी नहीं होगा क्योंकि प्रियंका के नैन-नक्श से लेकर भाषण देने की कला भी काफी हद तक उनकी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से मिलती है। प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश की बेटी के साथ-साथ यूपी की बहू भी हैं। प्रयागराज( इलाहाबाद का बदला हुआ नाम) की बेटी प्रियंका गांधी की शादी पश्चिमी यूपी के मुरादाबाद के रहने वाले रॉबर्ट वाड्रा से हुई है। जिससे उनके दो बच्चे भी हैं। प्रियंका गांधी की एक बेटी और बेटा है। 

आइए जानते हैं प्रियंका गांधी की निजी जिंदगी के बारे में कुछ बातें  

- 47 वर्षीय प्रिंयका गांधी का जन्म गांधी परिवार में 12 जनवरी 1972 को हुआ था। प्रियंका ने अपनी पढ़ाई दिल्ली के मॉडर्न स्कूल से की हैं। इसके बाद प्रियंका ने डिग्री दिल्ली यूनिवर्सिटी के जीसस एंड मैरी स्कूल से साइकॉलोजी से ली है। प्रियंका इंदिरा गांधी की पोती हैं। सोनिया गांधी और राजीव गांधी की बेटी हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की अपनी बहन हैं। प्रियंका गांधी ने 2010 में  बौद्ध अध्ययन में एमए किया है।

- 47 वर्षीय ने प्रियंका गांधी ने  2004 के आम चुनावों के दौरान अपनी मां सोनिया गांधी के अभियान का प्रबंधन किया था और उनके लिए भाषण भी लिखा था। 

- प्रियंका गांधी को फोटोग्राफी, कुकिंग, और पढ़ना काफी पसंद है। शायद यही वजह है कि प्रियंका राजीव गांधी फाउंडेशन के बेसमेंट में बच्चों के लिए लाइब्रेरी शुरू की है। जिसका इस्तेमाल रोजाना कई बच्चे करते हैं। प्रियंका राजीव गांधीफाउंडेशन  ट्रस्ट को भी संभालती हैं।

- प्रियंका गांधी अब तक सिर्फ यूपी के रायबरेली और अमेठी में ही राजनीतिक गतिविधियों में हिस्सा लेती रही हैं। रायबरेली यानी अपनी मां सोनिया गांधी के लोकसभा क्षेत्र और भाई राहुल गांधी के लोकसभा क्षेत्र अमेठी में वो चुनाव प्रचार करती रही हैं। 

-प्रियंका ने 16 साल की उम्र में अपना पहला सार्वजनिक भाषण दिया था। हालांकि, उन्होंने उसके बाद के जीवन के लिए कौशल का प्रदर्शन नहीं किया, क्योंकि वह सक्रिय राजनीति से दूर रहीं।

- प्रियंका अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चाओं में रही हैं, क्योंकि उनके पति रॉबर्ट वार्डा पर एक केस के चार्ज हैं। बता दें कि प्रियंका अपने पति रॉबर्ट वाड्रा से 13 साल की उम्र में मिली थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका ने ही रॉबर्ट की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाया था। 

- प्रियंका और रॉबर्ट वार्ड की शादी 18 फरवरी 1997 में हुई थी। रॉबर्ट वाड्रा मूल निवासी पश्चिमी यूपी के मुरादाबाद के रहने वाले हैं। खबरों के मुताबिक प्रियंका और  रॉबर्ट शादी से कुछ साल पहले तक रिलेशनशिप में भी थे। कहा भी जाता है कि दोनों की शादी को लेकर गांधी परिवार में एकमत नहीं था। 

- प्रियंका गांधी की शादी बहुत लो-प्रोफाइल की गई थी। जिसमें परिवार की बहुत करीबी मेंबर ही शामिल हुए थे। 

- दादी इंदिरा गांधी की हत्या के बाद राहुल और प्रियंका ने अपनी पढ़ाई घर से ही करनी पड़ी थी, क्योंकि उन्हें 24 घंटे सुरक्षाकर्मियों के अंदर रखा जाता था। 

- प्रियंका गांधी काफी गुस्से और अनुशासन को पालन करने वाली महिला हैं। कई बार मीडिया को भी वो उनके उलटे सवालों पर सुनाती हुई देखी गईं हैं। 

- प्रियंका गांधी अपने हेल्थ का भी काफी ध्यान रखती हैं। नियमित तौर पर वह योगा करती हैं।

 - प्रियंका की तुलना अक्सर उनकी दादी इंदिरा गांधी से होती है। चाहे उनके भाषण की कला हो या उनका हेयर लुक या फिर उनकी तरह पोशाक, हर तरह से वो इंदिरा गांधी की तरह दिखती हैं। इंदिरा गांधी भी ये चाहती थी कि प्रियंका राजनीति में कदन रखे। 

- मीडिया गलियारों में इस बात की भी चर्चा तेज है कि प्रियंका गांधी यूपी में कांग्रेस की गढ़ माने जाने वाली सीट रायबरेली से चुनाव लड़ सकती हैं। खबर है कि सोनिया गांधी की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही है, जिसकी वजह से हो सकता है कि प्रियंका गांधी लोकसभा चुनाव 2019 में रायबरेली से लड़ सकती हैं।  

टॅग्स :प्रियंका गांधीकांग्रेसराहुल गांधीसोनिया गाँधीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन