प्रियंका गांधी ने भाजपा पर लगाया चारा घोटाले के दोषी लालू यादव को प्रताड़ित करने का आरोप, जानिए क्या कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 18, 2022 17:07 IST2022-02-18T16:43:14+5:302022-02-18T17:07:20+5:30

प्रियंका गांधी ने कोर्ट से लालू यादव को चारा घोटाले में दोषी ठहराये जाने को भाजपा की साजिश का हिस्सा बताया है। प्रियंका गांधी ने लालू यादव को दोषी सिद्ध होने पर कहा कि भाजपा इसी तरह की राजनीति करती है कि जो उनके आगे हथियार नहीं डालता है, वह उसे निशाना बनाते हैं और प्रताड़ित करते हैं।

Priyanka Gandhi accuses BJP of harassing Lalu Yadav, convicted of fodder scam, know what he said | प्रियंका गांधी ने भाजपा पर लगाया चारा घोटाले के दोषी लालू यादव को प्रताड़ित करने का आरोप, जानिए क्या कहा

प्रियंका गांधी ने भाजपा पर लगाया चारा घोटाले के दोषी लालू यादव को प्रताड़ित करने का आरोप, जानिए क्या कहा

Highlightsप्रियंका गांधी ने लालू यादव की सजा को भाजपा की साजिश का हिस्सा बताया हैरांची की स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने 15 फरवरी चारा घोटाले में लालू यादव को दोषी ठहराया था कोर्ट ने 90 के दशक में हुए इस घोटाले में लालू यादव सहित कुल 75 लोगों को दोषी करार दिया था

दिल्ली: कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने चारा घोटाले मामले में कोर्ट से दोषी ठहराये गये राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव का बचाव करते हुए इसे भाजपा की साजिश का हिस्सा बताया है। 

लालू यादव के बचाव में ट्वीट करते हुए प्रियंका गांधी ने इसे भाजपा की साजिश का नतीजा बताया है। प्रियंका गांधी ने लालू यादव को दोषी सिद्ध होने पर कहा कि भाजपा इसी तरह की राजनीति कर ती है कि कि जो उनके आगे हथियार नहीं डालता है। वह उसको प्रताड़ित करते हैं।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, 'भाजपा की राजनीति का ये अहम पहलू है कि जो भी उनके सामने झुकता नहीं है, उसको हर तरह से प्रताड़ित किया जाता है। लालू प्रसाद यादव जी पर इसी राजनीति के चलते हमला किया जा रहा है। मुझे आशा है कि उन्हें न्याय जरूर मिलेगा।'

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के ट्वीट के लिए लालू यादव के छोटे बेटे और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया।

तेजस्वी यादव ने अपने ट्वीट में कहा, 'शुक्रिया प्रियंका जी, सत्ता तेरा जुल्म बहुत तो हमारी भी तैयारी है, लालू जी के साथ खड़ा एक-एक बिहारी है। आदरणीय लालू जी सदा उनसे लड़े है जो लोगों को दबाते है,सताते है और आपस में लड़ाते है।निसंदेह, देर-सवेर जीत न्याय की ही होगी। हम सब संघियों से डरने वाले नहीं है।'

मालूम हो कि रांची की स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने 15 फरवरी को डोरंडा कोषागार से चारा के नाम पर अवैध तरीके से निकाले गये 139 करोड़ रुपये के गबन के मामले में तत्कालीन अविभाजित बिहार के मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाले के 5वें स्कैम के तहत दोषी ठहराया गया है।

कोर्ट ने 90 के दशक में हुए चारा घोटाले के इस केस में लालू यादव सहित कुल 75 आरोपियों को दोषी करार दिया था। कोर्ट ने 36 आरोपियों को तीन-तीन साल की सजा सुनाई है जबकि राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव समेत कुल 39 आरोपियों की सजा का ऐलान कोर्ट 21 फरवरी को करेगा।

बिहार में जब इस चारे घोटाले को अंजाम दिया गया था। उस वक्त लालू यादव बिहार के सीएम थे और पशुपालन मंत्रालय का प्रभार भी उन्हीं के पास में था। लालू यादव को चारा घोटाले से संबंधित कुल पांच मामलों में से चार मामलों में पहले ही दोषी ठहराया जा चुका था। लालू यादव इस समय अपनी सजा का इंतजार रांची के रिम्स में कर रहे हैं।

इस तरह से एक बार फिर संभावना बन रही है कि लालू यादव जल्दी ही पटना से दूर रांची की बिरसा मुंडा जेल में अपना ठिकाना बना सकते हैं। लेकिन उनके वकीलों का यह प्रयास है कि लालू यादव के खराब स्वास्थ्य को देखते हुए जज उन्हें सजा में छूट दे दें।

चारा घोटाले के इस मामले में  जज अब दोषी लालू यादव को किस तरह की सजा देते हैं ये तो आने वाले 21 फरवरी को ही पता चलेगा लेकिन इस बात में कोई शक नहीं कि सजा पर फैसला आने तक लालू परिवार की धड़कने तेज बनी रहेंगी। 

Web Title: Priyanka Gandhi accuses BJP of harassing Lalu Yadav, convicted of fodder scam, know what he said

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे