लाइव न्यूज़ :

प्रियंका ने प्रतापगढ़ में हुए सड़क हादसे पर दुख जताया

By भाषा | Updated: November 20, 2020 13:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 नवंबर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में हुए भीषण सड़क हादसे पर शुक्रवार को दुख जताया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की।

पार्टी की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका ने फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘‘ उप्र के प्रतापगढ़ में हुए हृदय विदारक हादसे के बारे में सुनकर मन आहत हुआ है। बारात से लौटते वक्त एक दुर्भाग्यपूर्ण सड़क हादसे में बच्चों सहित 14 लोगों की मृत्यु हो गई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पीड़ित परिवारों की व्यथा के बारे में सोचकर मेरा मन बहुत दुखी है। मैं सबके लिए प्रार्थना करती हूं। भगवान उन्हें यह दुख सहने की शक्ति दें।’’

गौरतलब है कि प्रतापगढ़ जिले के देशराज इनारा के पास बृहस्पतिवार देर रात भीषण सड़क हादसे में छह बच्चों समेत 14 लोगों की मौत हो गयी।

पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि जिला मुख्यालय से करीब सत्तर किलोमीटर दूर प्रयागराज-लखनऊ राजमार्ग पर थाना मानिकपुर अंतर्गत देशराज इनारा के निकट हुई सड़क दुर्घटना में तेज रफ़्तार बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गयी। हादसे में बोलेरो में सवार छह बच्चों सहित चौदह लोगों की मौत हो गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos