लाइव न्यूज़ :

प्रियंका को बदलाव समझ नहीं आता क्योंकि वह गांव और गरीब को नहीं जानतीं : धर्मेंद्र प्रधान

By भाषा | Updated: December 20, 2021 15:59 IST

Open in App

लखनऊ, 20 दिसंबर केंद्रीय शिक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा के गैस कनेक्शन और शौचालय वाले बयान पर पलटवार करते हुए सोमवार को कहा कि ‘‘उन्हें बदलाव समझ में नहीं आता क्योंकि वह गांव और गरीब को नहीं जानती हैं।''

भाजपा की ओर से सोमवार को जारी बयान में प्रधान ने कहा, ‘‘आजाद भारत की दो सबसे प्रभावशाली योजनाएं शौचालय और मुफ्त गैस कनेक्शन वितरण की उज्ज्वला योजना है। इन दोनों ही योजनाओं ने देश के सामाजिक ढांचे में बड़ा ही सकारात्मक बदलाव किया है, लेकिन कांग्रेस की प्रियंका गांधी जी को यह बदलाव नहीं समझ आता है, क्योंकि न तो वह गांव को समझती हैं और न ही गरीब को जानती हैं।''

गौरतलब है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने रविवार को रायबरेली में महिलाओं से संवाद करते हुए कहा था, ‘‘आज से आप लोग तय कर लो कि जो महिला को सशक्त करने का काम नहीं करेगा उसको वोट नहीं मिलेगा। इसका मतलब यह नहीं कि एक गैस कनेक्शन दे दिया और एक शौचालय बना दिया, यह वोट लेने का माध्यम है, आप को सशक्त करने का माध्यम नहीं है।''

उन्होंने कहा था, '' आपको नौकरी दें, रोजी रोजगार दें, आपको आगे बढ़ने की शक्ति दें, समाज में ऐसा बदलाव लाए कि आपका शोषण न हो, इसलिए तुम लड़ो हम तुम्हारे साथ हैं, जितनी भी शक्ति मुझ में है वह तुम्हारे साथ है। कांग्रेस पार्टी की पूरी राजनीतिक शक्ति तुम्हारे साथ है।''

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ''वह (वाद्रा) कहती हैं कि टॉयलेट और गैस सिलेंडर देने से महिला का सशक्तिकरण नहीं होता, उन्हें उन महिलाओं का दर्द, पीड़ा और शर्म का अहसास नहीं जिन्हें शौच जाने के लिए सूर्यास्त से पहले और सूर्यास्त के बाद के अंधेरे का इंतजार करना पड़ता था, उनका वास्ता जमीनी हकीकत से नहीं है। इसलिए वह ऐसा बोलती हैं।''

उन्होंने कहा, ‘‘हमने इन योजनाओं की शुरुआत उत्तर प्रदेश से की थी, यहां हमारी सरकार नहीं थी। लेकिन हमें यह पता था कि अगर यहां का सामाजिक परिवेश बदलेगा, तो इसका संदेश पूरे देश में जायेगा। कठिनाइयां भी थीं और सवाल भी, लेकिन हमने शुरुआत की और सफल रहे।’’।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के कार्यों की तारीफ करते हुए प्रधान ने दावा किया कि ''पिछले पांच सालों में जितना काम हुआ है, उतना कभी नहीं हुआ और आज सवाल वे लोग कर रहे हैं जिन्होंने प्रदेश को पीछे धकेलने का काम किया था, विकास को रोका था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos