लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के बारे में कुछ नहीं जानती प्रियंका : मोहसिन रजा

By भाषा | Updated: September 19, 2021 17:52 IST

Open in App

अमेठी (उत्तर प्रदेश), 19 सितंबर उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री मोहसिन रजा ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा पर निशाना साधते हुए रविवार को कहा कि प्रियंका को प्रदेश के विषय कोई जानकारी नहीं है।

रजा ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में प्रियंका द्वारा उत्तर प्रदेश को कुपोषण, महिलाओं और दलितों के खिलाफ बढ़ते अपराध और हत्या की वारदात में अव्वल बताये जाने के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि वह कांग्रेस के समय वाले उत्तर प्रदेश की बात कर रही हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘आज प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार है। सबका साथ, सबका विकास के तहत काम कर रही है। अपराधी प्रदेश छोड़कर भाग रहे हैं। यदि प्रियंका को इसका ज्ञान होता तो वह ऐसे बयान नहीं देतीं ।’’

रजा ने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश में विपक्ष हमेशा नकारात्मक भूमिका में हमेशा रहता है। जिन्होंने कुछ नहीं किया वही सवाल खड़ा करते हैं। पूर्व में मायावती और अखिलेश यादव की सरकार ने जो नहीं किया वह योगी जी की सरकार ने साढे चार सालों ने करके दिखा दिया।’’

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए रजा ने कहा कि अखिलेश को कोविड-19 के टीके को भाजपा की टीका बताकर वैज्ञानिकों का अपमान किया।

उन्होंने कहा कि उनके इस बयान की वजह से बहुत से लोगों ने टीका नहीं लगवाया, नतीजतन संक्रमित होने से उनकी मौत हो गई, अगर वह लोग टीका लगवा लेते तो शायद उनकी जान बच जाती।

रजा ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने सदैव उत्तर प्रदेश में पुलिस को अपमानित और प्रताड़ित किया, जिनको जेल में होना चाहिए उनकी खिदमतगारी और सुरक्षा में पुलिस को खड़ा किया गया । उन्होंने कहा कि इससे बड़ा पुलिस के जवानो का अपमान और क्या हो सकता है।

रजा ने पत्रकारो के समक्ष योगी सरकार की साढे चार वर्ष की उपलब्धियां भी गिनाई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे