लाइव न्यूज़ :

ट्रेन में ननों के साथ कथित दुर्व्यवहार के मुद्दे पर प्रियंका ने भाजपा-आरएसएस की आलोचना की

By भाषा | Updated: March 30, 2021 16:43 IST

Open in App

करुणागापल्ली (केरल), 30 मार्च कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी वाद्रा ने केरल की ननों के साथ कथित तौर पर हुए दुर्व्यवहार के मुद्दे पर मंगलवार को भाजपा और आरएसएस की आलोचना की और दावा किया कि गृह मंत्री अमित शाह ने घटना की निंदा इसलिए की क्योंकि चुनाव सिर पर हैं।

कोल्लम जिले के करुणागापल्ली में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए वाद्रा ने कहा, “यह चुनाव का समय है। इसलिए जब झांसी में ननों को ट्रेन से उतारा गया और उनके ही लोगों द्वारा परेशान किया गया तब केंद्रीय मंत्री ने इसे गलत बताया। बाकी समय वे इस तरह के बर्ताव को प्रोत्साहित करते हैं।”

उन्होंने कहा, “भाजपा की युवा इकाई के लोगों को किसने अनुमति दी कि वे ट्रेन में महिलाओं को परेशान करें? किसने उन्हें यह अधिकार दिया कि ननों और उनके साथ की लड़कियों के कागज की जांच करें?”

वाद्रा ने कहा, “किसने उन्हें उनका धर्म पूछने की इजाजत दी? क्या हम यह मानकर चल रहे हैं कि हमारे देश में महिलाएं किसी के द्वारा परेशान किए बिना ट्रेन में यात्रा नहीं कर सकतीं और उन्हें कुछ गुंडों को जवाब देना होगा कि वे किसके प्रति आस्था रखती हैं?”

कांग्रेस नेत्री ने कहा कि उन्होंने ननों से फोन पर बात की थी और उन्होंने बताया कि वे चिंतित हैं। वाद्रा ने कहा कि उन्हें (ननों) ट्रेन से उतारा गया, वे डरी हुई थीं और उनकी सुरक्षा करने वाला कोई नहीं था।

उन्होंने कहा कि जब भाजपा और आरएसएस महिलाओं की सुरक्षा को लेकर खोखले बयान देते हैं तो वह झूठा ही होता है क्योंकि वे महिलाओं का सम्मान नहीं करते।

वाद्रा ने कहा कि चुनाव के समय के अलावा बाकी वक्त वे (भाजपा) यही कहते हुए बिताते हैं कि महिलाओं को क्या पहनना चाहिए, क्या काम करना चाहिए, कहां जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, “उनके मंत्री महिलाओं की जींस पर बयान देते हैं। उनके एक मंत्री ने कहा था कि एक कानून होना चाहिए कि जब महिलाएं जिले से बाहर जाएं तो उन्हें पुलिस में पंजीकरण कराना चाहिए।”

उन्होंने कहा कि भाजपा महिलाओं की पहचान का सम्मान नहीं करती। वाद्रा केरल में छह अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने के लिए आई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है