लाइव न्यूज़ :

सलमान खुर्शीद बोले- उप्र में प्रियंका कांग्रेस की कप्तान, भाजपा से टक्कर, सपा और बसपा से गठबंधन नहीं

By भाषा | Updated: June 23, 2021 15:34 IST

सलमान खुर्शीद ने कहा कि उनकी जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस की किसी दल के साथ बातचीत नहीं चल रही है। उनके मुताबिक, अगर पार्टी नेतृत्व कोई फैसला करता है तो बात अलग है।

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव में कांग्रेस सिर्फ सात सीटें जीत सकी और सपा को 47 सीटें मिली थीं।आगामी चुनाव में कांग्रेस और बसपा जैसे बड़े दलों के साथ गठबंधन नहीं करेगी। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था।

नई दिल्लीः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने कहा है कि पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा यह तय करेंगी कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में वह मतदाताओं के बीच खुद को कैसे पेश करेंगी, लेकिन यह जरूर है कि वह एक ‘बेहतरीन चेहरा’ हैं और राज्य में पार्टी की ‘कप्तान’ हैं।

उन्होंने यह उम्मीद भी जताई कि अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ही भाजपा के खिलाफ मुख्य प्रतिद्वंद्वी की भूमिका में होगी।

खुर्शीद ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए साक्षात्कार में कहा कि कांग्रेस गठबंधनों के लिए इंतजार नहीं करती रहेगी, बल्कि पूरी ताकत के साथ वह चुनाव लड़ने को लेकर प्रतिबद्ध है। यह पूछे जाने पर कि क्या मुख्यमंत्री पद के चेहरे के लिए प्रियंका गांधी ही सर्वश्रेष्ठ विकल्प हैं तो पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘जब तब वह हमें कोई संकेत नहीं देतीं, तब तक मैं इसका जवाब नहीं दूंगा। लेकिन वह एक अद्भुत, बेहतरीन चेहरा हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आप एक तरफ योगी आदित्यनाथ की तस्वीर रखिए और दूसरी तरफ प्रियंका गांधी की तस्वीर रखिए। आपको कोई सवाल पूछने की जरूरत नहीं होगी।’’

खुर्शीद ने इस बात पर जोर दिया कि यह फैसला प्रियंका गांधी को खुद करना है कि मतदाताओं के बीच किस तरह से जाना है । उन्होंने कहा, ‘‘मैं आशा करता हूं कि वह फैसला करेंगी और हमें जानकारी देंगी। जहां तक हमारा सवाल है तो वह हमारी कप्तान हैं और हमारा नेतृत्व कर रही हैं।’’

गठबंधन की संभावना को लेकर पूछे जाने पर खुर्शीद ने कहा कि उनकी जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस की किसी दल के साथ बातचीत नहीं चल रही है। उनके मुताबिक, अगर पार्टी नेतृत्व कोई फैसला करता है तो बात अलग है।

उल्लेखनीय है पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था। उस चुनाव में कांग्रेस सिर्फ सात सीटें जीत सकी और सपा को 47 सीटें मिली थीं।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हाल ही में एक साक्षात्कार में कहा था कि उनकी पार्टी आगामी चुनाव में कांग्रेस और बसपा जैसे बड़े दलों के साथ गठबंधन नहीं करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

टॅग्स :कांग्रेसउत्तर प्रदेशबीएसपीसमाजवादी पार्टीप्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल