लाइव न्यूज़ :

प्रियंका चोपड़ा ने नाम लेने के बजाय 'निक जोनास की पत्नी' कहे जाने पर मीडिया की आलोचना की

By भाषा | Updated: December 17, 2021 12:45 IST

Open in App

मुंबई, 17 दिसंबर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास ने एक खबर में उनका नाम लेने के बजाय 'निक जोनास की पत्नी' कहे जाने पर एक मीडिया संगठन की जमकर आलोचना की है।

प्रियंका ने सोशल मीडिया ऐप इंस्टाग्राम पर उस मीडिया संगठन की एक समाचार खबर का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए कहा कि उन्हें आज के दौर में भी महिलाओं के साथ हो रहे इस तरह के व्यवहार को देखकर हैरानी होती है। हालांकि, अभिनेत्री ने मीडिया संगठन के नाम का खुलासा नहीं किया है।

प्रियंका ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘ यह बहुत ही दिलचस्प बात है कि मैं अब तक की सबसे प्रतिष्ठित फिल्म फ्रेंचाइजी में से एक का प्रचार कर रही हूं, और मुझे अभी भी 'किसी की पत्नी' के रूप में संदर्भित किया जाता है। कृपया विस्तार से बताएं कि आज के दौर में भी महिलाओं के साथ ऐसा व्यवहार क्यों होता है।’’

उन्होंने अपने पोस्ट में पति निक जोनास को भी टैग किया। प्रियंका इस समय अपनी आगामी फिल्म ‘‘द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स’’ के प्रचार में जुटी हुई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू