लाइव न्यूज़ :

प्रियंका चोपड़ा ने नाम लेने के बजाय 'निक जोनास की पत्नी' कहे जाने पर मीडिया की आलोचना की

By भाषा | Updated: December 17, 2021 13:08 IST

Open in App

मुंबई, 17 दिसंबर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास ने एक खबर में उनका नाम लेने के बजाय 'निक जोनास की पत्नी' कहे जाने पर एक मीडिया संस्थान की जमकर आलोचना की है।

प्रियंका ने सोशल मीडिया ऐप इंस्टाग्राम पर उस मीडिया संस्थान की एक समाचार खबर का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए कहा कि उन्हें आज के दौर में भी महिलाओं के साथ हो रहे इस तरह के व्यवहार को देखकर हैरानी होती है। हालांकि, अभिनेत्री ने मीडिया संस्थान के नाम का खुलासा नहीं किया है।

प्रियंका ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘ यह बहुत ही दिलचस्प बात है कि मैं अब तक की सबसे प्रतिष्ठित फिल्म फ्रेंचाइजी में से एक का प्रचार कर रही हूं, और मुझे अभी भी 'किसी की पत्नी' के रूप में संदर्भित किया जाता है। कृपया विस्तार से बताएं कि आज के दौर में भी महिलाओं के साथ ऐसा व्यवहार क्यों होता है।’’

उन्होंने अपने पोस्ट में पति निक जोनास को भी टैग किया। प्रियंका इस समय अपनी आगामी फिल्म ‘‘द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स’’ के प्रचार में जुटी हुई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र