लाइव न्यूज़ :

प्रियंका चोपड़ा ने पति से अलगाव की अफवाह पर लगाया विराम, वीडियो साझा कर तंज कसा

By भाषा | Updated: November 24, 2021 13:04 IST

Open in App

मुंबई, 24 नवंबर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस ने नेटफ्लिक्स कॉमेडी स्पेशल ‘‘जोनस ब्रदर्स फैमिली रोस्ट’’ से एक क्लिप साझा कर अपने पॉप स्टार पति निक जोनस के साथ अलगाव की अफवाह फैलाने वालों पर कटाक्ष किया है।

प्रियंका ने सोमवार को सभी सोशल मीडिया हैंडल पर अपने नाम से पति का उपनाम हटा दिया। प्रियंका के इस कदम से अटकलें लगाई जाने लगीं कि वह अमेरिकी गायक-गीतकार निक जोनस से अलग होने वाली हैं। प्रियंका ने 2018 में निक जोनस से शादी की थी।

मंगलवार देर शाम इंस्टाग्राम पर प्रियंका (39) ने शो की एक क्लिप साझा की, जिसमें वह निक (29) के साथ नजर आईं। प्रियंका ने लिखा, ‘‘मेरे पति और उनके भाई रात के खाने के लिए एक अच्छा रोस्ट ले कर आये। जोनस होने का यही तो लाभ है।’’ इसमें उन्होंने इमोजी भी लगाई है। वीडियो क्लिप में प्रियंका अपने और पति की उम्र के बीच 10 साल का अंतराल होने पर भी मजाक बनाती नजर आईं।

प्रियंका ने कहा कि दंपति एक-दूसरे को बहुत कुछ सिखाते हैं। अदाकारा ने कहा कि निक ने उन्हें सोशल नेटवर्किंग टिकटॉक का उपयोग करने का तरीका सिखाया। प्रियंका ने चुटकी ली, ‘‘मैंने उन्हें बताया कि अभिनय का सफल करियर कैसा होता है।’’

प्रियंका ने मजाक करते हुए कहा कि परिवार में वह सबसे मशहूर जोनस हैं। उन्होंने लिखा, ‘‘क्या आप लोगों ने देखा है कि जोनस बंधु कितनी सामग्री ऑनलाइन पोस्ट करते हैं? वे हमेशा इंस्टाग्राम पर, अपने फोन पर रहते हैं। यह बहुत प्यारा है। इसके बावजूद सभी के फॉलोअर की संयुक्त संख्या मेरे फॉलोअर से कम है। मुझसे कम फॉलोअर हैं उनके। इंस्टाग्राम पर सबसे लोकप्रिय जोनस मैं हूं। इस तरह, प्रियंका चोपड़ा इंस्टाग्राम पर सबसे लोकप्रिय जोनस हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर