लाइव न्यूज़ :

प्रियंका चोपड़ा जोनास ने ब्रिटेन में कोविड-19 नियमों के उल्लंघन से इनकार किया

By भाषा | Updated: January 8, 2021 19:46 IST

Open in App

मुंबई, आठ नवंबर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास ने शुक्रवार को बयान जारी कर लंदन में किसी भी तरह कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करने से इनकार किया।

इससे पहले, ब्रिटिश मीडिया में खबरें प्रकाशित हुई थीं कि प्रियंका लॉकडाउन दिशा-निर्देशों का उल्लंघन कर एक सैलून गई थीं।

ब्रिटेन में लॉकडाउन नियमों के अनुसार सैलून बंद रखने का निर्देश दिया गया है। किसी भी तरह के नियम का उल्लंघन करने पर मालिक पर 10,000 पाउंड का जुर्माना लगाया जा सकता है।

खबरों के अनुसार लंदन में ''टेक्स्ट फॉर यू'' फिल्म की शूटिंग कर रहीं प्रियंका अपनी मां मधु चोपड़ा के साथ नॉटिंग हिल में वुड कलर सैलून में थीं, तभी पुलिस को इसकी जानकारी मिली।

पुलिस अधिकारियों ने सैलून पहुंचकर मालिक को मौखिक रूप से आगाह किया और उस पर कोई जुर्माना नहीं लगाया।

अभिनेत्री के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि प्रियंका फिल्म के सिलसिले में सैलून में थीं और पुलिस ने उन्हें वहां जाने की अनुमति दी थी।

प्रवक्ता ने कहा, ''सरकारी अनुमति के बाद फिल्म के लिये प्रियंका के बालों को कलर किया गया था। प्रोडक्शन के लिये व्यक्तिगत रूप से सैलून खुला हुआ था और वहां मौजूद सभी लोगों की जांच हुई थी। साथ ही ‘डीसीएमसी’ के दिशानिर्देशों और फिल्म प्रोडक्शन नियमों का पालन किया गया था।''

प्रवक्ता ने कहा, ''ब्रिटेन में फिल्म और टीवी प्रोडक्शन की अनुमति है। किसी भी स्थान पर सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुसार शूटिंग की जा सकती है। सैलून जाने के लिये हासिल किया गया अनुमति पत्र पुलिस को दिखाया गया, जिस पर उन्होंने संतुष्टि प्रकट की।''

इससे पहले पुलिस ने एक समाचार पत्र में जारी बयान में कहा कि था कि उन्हें अभिनेत्री के सैलून जाने के बारे में बुधवार शाम पता चला था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे