लाइव न्यूज़ :

प्रियंका चोपड़ा जोनस और निक जोनस करेंगे ऑस्कर 2021 के नामांकनों का ऐलान

By भाषा | Updated: March 11, 2021 12:28 IST

Open in App

लॉस एंजिलिस, 11 मार्च अदाकारा प्रियंका चोपड़ा जोनस और उनके पति एवं गायक निक जोनस 15 मार्च को 93वें अकादमी पुरस्कारों के नामांकनों का ऐलान करेंगे।

‘एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज (एएमपीएएस) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक बयान में इसकी जानकारी दी।

‘आस्कर डॉट कॉम’, ‘ऑस्कर डॉट ओआरजी’ और अकादमी के डिजिटल मंच फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर ‘लाइव’ प्रसारण के दौरान दो भागों में 23 श्रेणियों में नामित लोगों की घोषणा की जाएगी।

प्रियंका ने भी ट्विटर पर एक वीडियो साझा करते हुए इसकी जानकारी दी। वीडियो में निक भी उनके साथ नजर आ रहे हैं।

दम्पत्ति पहली बार अकादमी पुरस्कारों के नामांकनों की घोषणा करेंगे।

अकादमी पुरस्कार पहले 28 फरवरी को आयोजित किए जाने थे, लेकिन कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण इसे 25 अप्रैल को आयोजित करने का फैसला किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन