लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी टीवी शो में दिखाया 'हिंदू आतंकवाद', बाद में मांगी माफी, बोले- प्रियंका चोपड़ा की नहीं है गलती

By भाषा | Updated: June 9, 2018 08:28 IST

‘भारतीय राष्ट्रवादियों ’ को कश्मीर से जुड़े एक सम्मेलन से ठीक पहले एक आतंकी हमला करने की योजना बनाते और उसके लिए पाकिस्तान को फंसाते दिखाया गया था।

Open in App

मुंबई, 9 जून: एबीसी स्टूडियोज ने प्रियंका चोपड़ा की टीवी सीरिज ‘क्वांटिको ’ के सबसे ताजा एपिसोड में ‘भारतीय राष्ट्रवादियों ’ को न्यूयार्क के मैनहटन में कश्मीर से जुड़े एक सम्मेलन से ठीक पहले एक आतंकी हमला करने की योजना बनाते और उसके लिए पाकिस्तान को फंसाते दिखाने के लिए माफी मांगी है। 

टीवी सीरिज के भारतीय प्रशंसकों ने ‘दि ब्लड ऑफ रोमियो ’ ऐपिसोड की कड़ी आलोचना की। उन्होंने भारत को नकारात्मक रूप में दिखाने वाली कहानी का हिस्सा होने के लिए प्रियंका की भी आलोचना की।  भारतीय प्रशंसकों ने कहा कि ‘क्वांटिको ’ के लेखकों ने बिना किसी व्यापक समझ के भारत - पाकिस्तान के मुद्दे को लेकर हस्तक्षेप किया। 

एबीसी नेटवर्क ने एक बयान में कहा , ‘‘एबीसी स्टूडियोज एवं ‘क्वांटिको ’ के कार्यकारी निर्माता हमारे सबसे नये एपिसोड ‘ द ब्लड ऑफ रोमियो ’ के कारण आहत हुए हमारे प्रशंसकों से माफी मांगना चाहते हैं। ’’ 

बयान में कहा गया , ‘‘ क्वांटिक  एक काल्पनिक रचना है। कार्यक्रम में कई अलग अलग जातीयता एवं पृष्ठभूमि वाले नकारात्मक किरदार दिखाए जाते रहे हैं लेकिन इस मामले में हमने अनजाने में एक जटिल राजनीतिक मुद्दे में हस्तक्षेप किया जिसका हमें अफसोस है। हम निश्चित रूप से किसी को आहत नहीं करना चाहते थे। ’’ PM मोदी को जान से मारने की धमकी के मामले में सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा-इसमें कांग्रेस भी हो सकती है शामिल

निर्माताओं ने कहा कि एपिसोड के लिए प्रियंका को दोषी नहीं ठहराया जाना चाहिए क्योंकि उनका इसपर कोई नियंत्रण नहीं था। 

उन्होंने कहा , ‘‘एपिसोड से काफी भावनाएं आहत हुईं जिनका निशाना गलत रूप से प्रियंका चोपड़ा बनीं जिन्होंने ना तो कार्यक्रम की रचना की , ना हीं उसे लिखा या उसका निर्देशन किया। उनकी कार्यक्रम के कलाकारों के चयन में या सीरिज में दिखायी जाने वाली कहानी में कोई भूमिका नहीं होती। ’’

टॅग्स :प्रियंका चोपड़ाअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया