लाइव न्यूज़ :

अपनी किताब से कोई नाम नहीं हटाना चाहती थीं प्रियंका चोपड़ा

By भाषा | Updated: September 12, 2021 20:23 IST

Open in App

मुंबई, 12 सितंबर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस ने कहा कि वह इस बात से बहुत खुश हैं कि उनकी पहली किताब ‘अनफिनिशड : ए मेमोएर’ में कुछ भी ‘अश्लील’ नहीं होने के बावजूद वह दुनिया भर में बेस्ट सेलर बन गई है।

यह किताब साल की शुरुआत में पेंगुइंन रैंडम हाउस इंडिया ने प्रकाशित की थी। इस पुस्तक में भारत में प्रियंका के बचपन, अमेरिका में उनकी शुरुआती किशोरावस्था के दिन, जहां उन्होंने नस्लवाद का सामना किया, उनका भारत लौटना और फिर राष्ट्रीय और वैश्विक सौंदर्य प्रतियोगिता जीतना और अभिनय करियर के बारे में बात की गई है।

अभिनेत्री, स्तंभकार-लेखिका विनीता डावरा नांगिया के साथ ‘टाइम्स लिटफेस्ट 2021’ में ऑनलाइन बातचीत कर रही थी जहां उन्होंने बताया कि कैसे वह अपनी जिंदगी के बारे में किताब लिखना चाहती थी।

उनसे पूछा गया कि क्या वह किताब से किसी के नाम हटाना चाहती हैं तो प्रियंका ने कहा, “नहीं, क्योंकि यह किसी और की नहीं बल्कि मेरी कहानी है। यह असल में हास्यास्पद है। मुझे याद है कि मैं कुछ समीक्षाएं पढ़ रही थी जिनमें कहा गया था कि वह चीज़ों के बारे में सच नहीं बोल रही है। मेरे ख्याल में आप मेरी किताब में गप्पे चाहते थे न कि मेरी जिंदगी के बारे में जानना चाहते थे।”

उन्होंने कहा, “मुझे खुशी है कि मेरी किताब, अश्लील सामग्री नहीं होने के बावजूद बेस्ट सेलर में एक है।”

प्रियंका फिलहाल लंदन में हैं और उन्होंने कहा कि संस्मरण लिखने में उन्हें मुश्किल हुई, क्योंकि उन्होंने पहले कभी एक ‘ढांचे’ में इस तरह से कुछ नहीं लिखा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया